मातृ शक्ति मजबूर, भाजपाई सत्ता में अपराध भरपूर-गरिमा मेहरा दसोनी- Newsnetra
आज मातृत्व दिवस के अवसर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने विज्ञप्ति जारी कर मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की माँ परिवार की धुरी है, मातृशक्ति के बगैर सृष्टि की कल्पना अधूरी है।आज भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा यदि कोई प्रताड़ित है तो वह मातृ शक्ति हैं, महिलाएं हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नारा बन गया है, बलात्कारी बचाओ बलात्कारी भगाओ। भाजपा में अत्याचारियों, व्याभिचारियों, भ्रष्टाचारियों सबको शरण दी जाती है, और जो बेटियां गुहार लगाती हैं उन्हें सजा दे दी जाती है।
गरिमा ने महिला अपराध के आंकड़े बताते हुए कहा की मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध दर 64.4 प्रतिशत हो गई है, जो 2014 में 54 प्रतिशत थी। महिला अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 2014 में महिलओं के खिलाफ प्रतिवर्ष 337922 अपराध होते थे जो आज बढ़कर 445256 हो गये हैं। अर्थात देश में रोज 1219 महिलाएं अपराधियों का शिकार हो रही हैं।
दसोनी ने कहा की आज देश के कोने कोने से भाजपा राज में महिलाओं की चीख-चीत्कार सुनाई दे रही है। जिस बेटी ने भाजपा सरकार से गुहार लगाई उस बेटी ने सजा पाई। हाथरस से हासन तक, मणिपुर से उन्नाव तक, पौड़ी गढ़वाल से सोनभद्र तक, कैसरगंज से वाराणसी तक भाजपाई सत्ता की सरपरस्ती बलात्कारियों के साथ है।
गरिमा ने कहा की आज महिलाएं भाजपा सराकर में हर तरह से प्रताड़ित की जा रही हैं, दुष्कर्म से, महंगाई से, अपनी काबिल संतानों की बेरोजगारी से, कुपोषण से, कार्यस्थलों पर हो रहे भेदभावों से।
गरिमा ने कहा की आज समूचे देश की महिलाएं एक स्वर में यह आवाज उठा रही हैं कि मोदी सरकार को हटाइये महिलाओं को सशक्त बनाइये।
दसोनी ने कहा की उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा ब्रजभूषण शरण सिंह पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती पहलवान बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप तय कर दिये गये हैं, मगर दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि उनके सुपुत्र को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाकर महिला पहलवानों का अपमान किया गया है।
गरिमा ने कहा की हासन कर्नाटक से भाजपा गठबंधन दल के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की दरिंदगी के आरोप देश में आज चर्चा का विषय बने हुए हैं। हजारों यौन उत्पीड़न आरोपों को जानने के बावजूद प्रधानमंत्री ने उन्हें सार्वजनिक सभा में आर्शीवाद देकर उनके लिए समर्थन मांगा।
चाहे उन्नाव से कुलदीप सेंगर हो, उ0प्र0 के रामदुलार गोड़ हो, कर्नाटक के रमेश जारकीहोली, वाराणसी से कन्हैयालाल मिश्र, उत्तराखंड के पुलकित आर्या, हरियाणा के संदीप सिंह सैनी, बीएचयू के दोषी कुणाल, आनंद और सक्षम पटेल, केरल के पदम राजन इन सब पर गंभीर धाराओं में महिला दुष्कर्म के आरोप दर्ज होने के बावजूद भाजपा सरकारों की सरपरस्ती कायम है।
दसोनी ने कहा की महिला अपराध के मामलों में एनसीआरबी के द्वारा जारी किए आंकड़े रोंगटे खडे़ कर देने वाले हैं।
मातृ शक्ति मजबूर, भाजपाई सत्ता में अपराध भरपूर-गरिमा मेहरा दसोनी- Newsnetra

Leave a comment
Leave a comment



