आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा शुरू होगा प्रकृति परीक्षण अभियान-Newsnetra
आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे प्रकृति परीक्षण अभियान के राज्य में आम जन तक पहुँचाने हेतु आज सचिवालय में एक मीटिंग मेआयुष सचिव के कक्ष में संपन्न हुई
मीटिंग में आगामी प्रकृति परीक्षण अभियान की जानकारी दी गयी जिसमे बताया गया यह अभियान आयुष मंत्रालय एवं एन ०सी ०आई ०एस एम द्वारा चलाया जा रहा है। र्यह अभियान 26 नवंबर 2024 से पूरे देश में शुरू होगा, जिसमें लगभग एक करोड़ लोगों का प्रकृति परीक्षण एक ऐप द्वारा किया जाएगा। परीक्षण के आधार पर उन्हें उनके शरीर की प्रकृति के अनुसार खान-पान और दिनचर्या संबंधी सलाह दी जाएगी। जो बहुत सारे होने वाले रोगों से लोगों को बचाएगी उत्तराखंड में इस अभियान को भारतीय चिकत्सा परिषद को नोडल एजेंसी बनाया गया है
इस अभियान का उद्देश्य जनसामान्य को उनकी शारीरिक प्रकृति के अनुसार स्वास्थ्य सुधार की जानकारी देना है। इसे गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया जाएगा। सचिव आयुष ने इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारियों को पत्र लिखने हेतु निर्देशित किया ,ताकी विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर आम जनता इसका लाभ उठा सके भारतीय चिकत्सा परिषद के अध्यक्ष एवं अभियान के राज्य समन्वयक ने बताया कि
इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत कल 26/11/24 ko को दोपहर 1 बजे श्री रविनाथ रमन सचिव आयुष करेंगे। इस अवसर पर सचिव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का प्रकृति परीक्षण भी किया जाएगा
मीटिंग में अभियान के राज्य समन्वयक डा जे एन नौटियाल ,राज्य समन्वयक डा डीके श्रीवास्तव रजिस्ट्रार श्रीमती नर्मदा गुसाईं राज्य सह समन्वयक डॉ सनंदन थपलियाल उपस्थित रहे
डा जे एन नौटियाल
अध्यक्ष /राज्य समन्वयक
भारतीय चिकत्सा परिषद
उत्तराखंड

