By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चंपावत के विकास को नई उड़ान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास- Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चंपावत के विकास को नई उड़ान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास- Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

चंपावत के विकास को नई उड़ान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास- Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/05/16 at 9:41 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1747411732463
SHARE

चंपावत के विकास को नई उड़ान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास- Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज को जनपद चंपावत के टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजन एवं जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया।

fb img 17474117347306025752698614656144
fb img 17474117369781130281964487884878
fb img 17474117444834337390981610234339
fb img 17474117416068565554997514859180
fb img 17474117391828700137674016971235
fb img 17474117466995899915556240733301
fb img 17474117500417568477790041988494
fb img 17474117530241919865845243666962



मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी एवं समस्याओें के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह बात सुनिश्चित कर लें कि आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर बेवजह भटकना न पड़े। जनता की सेवा ही हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। सरलीकरण, समाधान निस्तारण राज्य सरकार का मूल मंत्र है, जिसका आभास जन-जन को होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत आधार देने के लिए वरिष्ठजनों के अनुभवों का उपयोग किया जाना आवश्यक है। आदर्श जनपद की परिकल्पना भी तभी साकार होगी जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें साझा होंगे। वरिष्ठजन, अपने जीवन में अनुभवों का खजाना संजोए रखते हैं। जो जीवन के हर पहलू को देख चुके होते हैं, हर परिस्थिति का सामना कर चुके होते हैं। उनके पास समस्याओं का समाधान खोजने की एक अनोखी क्षमता होती है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को ऑनलाइन मोड पर अपडेट कर दिया है। इसलिए अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। अब लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का घर बैठे सीधा लाभ मिल रहा है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन आमजन की समस्याओं को पूर्ण गंभीरता से लेती है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी तरह की भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों की जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर उत्तराखण्ड को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रही है।

इस दौरान  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी में भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट करने तथा आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करने के उद्देश्य से तिरंगा शौर्य यात्रा में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त उमड़े हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। धर्म पूछकर आतंकवादियों ने लोगों की हत्या की। इसके बाद पूरा देश निर्णायक कार्रवाई की मांग को लेकर खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ज्यादातर हर परिवार से एक सदस्य सेना में जरूर होता है। पाकिस्तान को संदेश दे दिया गया है कि अब आतंक सहा नहीं जाएगा।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, मा. विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, टनकपुर दीपक रजवार,  पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, भाजपा नेत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, वैभव अग्रवाल, दीप पाठक, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, नोडल अधिकारी मा. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, समस्त अधिकारीगण सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वृद्धजन/प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra

अल्मोड़ा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 174 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई-Newsnetra

राज्यसभा सीट पर भाजपा का बड़ा दांव! दिनेश आर्य के नाम की चर्चा, धामी के PRO से राज्यमंत्री तक का सफर-Newsnetra

लक्सर में मंदिर गई 26 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं; तलाश में जुटी पुलिस-Newsnetra

देहरादून में 1.74 किलो गांजे के साथ 32 वर्षीय चांदनी गिरफ्तार, जल्दी अमीर बनने के चक्कर में पहुंची सलाखों के पीछे-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, चंपावत के विकास को नई उड़ान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

834440652 122155342545198202 4190861882150853469 n
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
834904095 122155351743198202 7189463345151586180 n
अल्मोड़ा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 174 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
Screenshot 2026 10 04 175911
राज्यसभा सीट पर भाजपा का बड़ा दांव! दिनेश आर्य के नाम की चर्चा, धामी के PRO से राज्यमंत्री तक का सफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 4, 2026
Temple Mystery Urgent Search Underway
लक्सर में मंदिर गई 26 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं; तलाश में जुटी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
Dehradun Cannabis Arrest News Thumbnail
देहरादून में 1.74 किलो गांजे के साथ 32 वर्षीय चांदनी गिरफ्तार, जल्दी अमीर बनने के चक्कर में पहुंची सलाखों के पीछे-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
831533230 3981845078778464 1814927036040328323 n
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में बनबसा (चम्पावत) में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?