By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: ए.आई. के युग में जनसंपर्क की नई भूमिका : जिम्मेदार उपयोग की दिशा में एक पहल-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > ए.आई. के युग में जनसंपर्क की नई भूमिका : जिम्मेदार उपयोग की दिशा में एक पहल-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

ए.आई. के युग में जनसंपर्क की नई भूमिका : जिम्मेदार उपयोग की दिशा में एक पहल-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/21 at 7:36 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1745244236828
SHARE

ए.आई. के युग में जनसंपर्क की नई भूमिका : जिम्मेदार उपयोग की दिशा में एक पहल-Newsnetra

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर आज देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय ‘‘रिसपॉन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस : रोल ऑफ पब्लिक रिलेशन’’ रखा गया।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना एवं उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. श्री बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, बद्रीकेदार मंदिर समिति के सी.ई.ओ. श्री विजय थपलियाल, अध्यक्ष पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर श्री रवि विजारनियां द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि ए.आई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी है।

fb img 17452442392904150366984569283181



श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज के तकनीकी दौर में हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि ए.आई तकनीक का वर्तमान समय में जिस प्रकार से तेजी से विकास हो रहा है, उसमें हम सभी की जिम्मेदारी बन जाती है कि हम मनुष्यता की भावना को सर्वोपरि रखें। ए.आई तकनीक के उपयोग से समय की बचत होती है, उस समय का उपयोग हम किस प्रकार से करते हैं, यह भी हम सभी को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के साथ-साथ परिवार एवं समाज से भी जुड़े रहें। किसी भी प्रकार की सूचना को आगे बढ़ाने या भेजने से पहले हमें एक बार विचार अवश्य करना होगा कि सूचना सही है या गलत। कोई भी गलत सूचना एक बार प्रसारित हो जाती है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति एवं समाज दोनों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ए.आई से कंटेट बनाया जा सकता है, लेकिन उसमें स्वयं के विचारों और अनुभवों का समावेश भी जरूरी है। ए.आई का जिम्मेदारी के साथ उपयोग, हम सभी का कर्तव्य है और इस बारे में अधिक से अधिक जागरूकता की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि संयुक्त निदेशक, सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि जब भी नई तकनीक आती है, तो उसकी अपनी चुनौतियां होती है, साथ ही नये अवसर और नई संभावनाएं भी बनती हैं। आज जब सभी जगह ए.आई की होड सी लगी है, तब हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ए.आई का किस सीमा तक उपयोग किया जाए। हमें यह भी सोचना होगा कि हम पूरी तरह से ए.आई पर ही निर्भर न हो जाएं, हमें अपनी क्षमता को बनाये रखना है। जनसंपर्क के क्षेत्र में ए.आई केवल सहयोगी की भूमिका तक ही सीमित रहे। ए.आई से होने वाले लाभ एवं दुष्परिणाम के संबंध में जन जागरूकता करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में न्यूज-18 चैनल के संपादक श्री अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी को समझना होगा कि विज्ञान सुविधा देता है, तो समस्याएं भी देता है। उन्होंने कहा कि आज ए.आई का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि ए.आई के गलत उपयोग के कारण आज फेक न्यूज हम सभी के सामने बड़ी चुनौती है। इसके लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क क्षेत्र में व्यक्तिगत संबंध ही महत्वूपर्ण है, इसमें ए.आई उतना उपयोगी सिद्ध नहीं हो सकता है।

बदरी केदार मंदिर समिति के सी.ई.ओ. श्री विजय थपलियाल ने कहा कि ए.आई के दौर में हम ए.आई से सभी कुछ प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इमोशन नहीं। इमोशन केवल मनुष्य के पास ही है। उन्होंने कहा कि हमें ए.आई तकनीक को वरदान या चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा।

कार्यशाला में तकनीकी विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री आकाश शर्मा ने ‘‘जनसंपर्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग” विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि ए.आई हमारा स्थान नहीं ले रहा है, बल्कि हमारे कार्य को अधिक प्रभावशाली बना रहा है। जनसंपर्क से जुड़े लोगों का काम है और ए.आई सिर्फ उसे तेज और सटीक बनाने में हमारी मदद करता है। इस दौरान उन्होंने ए.आई के विभिन्न टूल्स की जानकारी दी। 

कार्यशाला में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष श्री रवि विजारनिया ने सभी का स्वागत किया। श्री रवि विजारनिया ने कहा कि राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल वर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के सचिव श्री अनिल सती, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र भट्ट, सदस्य श्री सुधाकर भट्ट, श्री वैभव गोयल, श्री राकेश डोभाल, श्री अजय डबराल, श्री दीपक शर्मा, श्री प्रशांत रावत, ज्योति नेगी, शिवांगी, श्री मनमोहन भट्ट, श्री संजय सिंह, श्री प्रताप सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra

हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra

नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra

मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra

देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, ए.आई. के युग में जनसंपर्क की नई भूमिका : जिम्मेदार उपयोग की दिशा में एक पहल
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
img 1345
हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा स्पोर्ट न्यूज October 4, 2026
nalshavara mahathava mathara ma hatha 2cdd9bc9879f2f3b1729ccbfa6b133c1
नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
esaesapa paramathara dabhal a143818f52c48163f8899daf320cd145
मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
sagama tata para bha yavaka 3f771558149c42adaf61bad6ffba9220
देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
834440652 122155342545198202 4190861882150853469 n
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?