राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास-Newsnetra
राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।






योग प्रशिक्षक – देवेश चन्द्र -योगाचार्य – ने विद्यार्थियों को नियमित योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा तनावमुक्त जीवन के लिए योग अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से एकाग्रता, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होता है।
महाविद्यालय परिवार ने सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए प्रतिदिन योग करने का संदेश दिया।





