By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: News Netra @ 08 January-2024 एक Click में जानिये आज का राशिफल| Click कर पढ़िये News Netra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > आज का राशिफल > News Netra @ 08 January-2024 एक Click में जानिये आज का राशिफल| Click कर पढ़िये News Netra
आज का राशिफलउत्तराखंड

News Netra @ 08 January-2024 एक Click में जानिये आज का राशिफल| Click कर पढ़िये News Netra

News Netra
Last updated: 2024/01/08 at 10:53 AM
News Netra
Share
14 Min Read
madhu gg
SHARE

News Netra. Media House

मेष राशि

व्यस्तता से आज राहत मिलेगी और कुछ समय आत्म मनन करने या किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा और सकारात्मकता महसूस करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में फोकस करेंगे। व्यक्तिगत गतिविधियों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज न करें। आज निवेश में पैसा न लगाएं, न ही किसी को पैसा उधार दें, क्योंकि वापसी की उम्मीद भी नहीं लग रही है। कारोबार सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। कोई भी कार्य या धन संबंधी लेनदेन करते समय बिल या कागजी कार्यवाही जरूर करें, क्योंकि पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। नौकरी में किसी अनैतिक गतिविधि की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों को आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें।

Contents
News Netra. Media Houseमेष राशिवृष राशिमिथुन राशिकर्क राशिसिंह राशिकन्या राशितुला राशिवृश्चिक राशिधनु राशिमकर राशिकुंभ राशिमीन राशि

madhu gg

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

वृष राशि

संतुलित और सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली बनाए रखने से दिनचर्या सहज व्यतीत होगी। आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। किसी संबंधी की समस्या का निवारण करने से आपका कोई खास कार्य अधूरा रह सकता है। इस समय कहीं यात्रा की बजाय घर पर ही रहना उचित है। व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल करना कारोबार के लिए सहायक रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवारत लोगों को आज कार्यभार हल्का होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहेगा। जिससे घर का वातावरण उचित और खुशनुमा बना रहेगा। नजदीकी लोगों के साथ में मुलाकात का भी दौर बनेगा।  खांसी-जुकाम, बुखार जैसी परेशानी रहेगी। ये समय अपने स्वास्थ्य के लिए ज्यादा ध्यान देने का है। लापरवाही बिल्कुल न करें।

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन राशि

इस समय बेहतर परिस्थितियां बनी हुई हैं। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। स्वयं से संबंधित कार्यों को जल्दी से जल्दी निपटाने का प्रयास करें। आपका पारिवारिक मसला हल होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आवेश में आने की बजाय धैर्य और संयम से समाधान निकालें, क्योंकि नजदीकी मित्र या संबंधी के साथ लेनदेन को लेकर कुछ दिक्कतें आएंगी। अनजान लोगों के साथ अपनी गोपनीयता उजागर न करें। आपका कोई नुकसान हो सकता है। व्यवसाय की कार्यप्रणाली बहुत ही आसान रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी कर्मचारी की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। इस समय अपनी कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा।  पारिवारिक अव्यवस्था को लेकर ज्यादा तनाव लेने की बजाय परिस्थितियों का हल ढूंढने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में गलतफहमियां न आने दें।  तनाव का असर आपके पाचन और कार्य प्रणाली पर हो सकता है। सकारात्मक बने रहें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क राशि

अपने विशेष कार्यों पर फोकस रहने से सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव होंगे। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होगा। अपने व्यवहार में बदलाव और लचीलापन लाना जरूरी है, क्योंकि कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। व्यवसाय में व्यवधान बने रहेंगे, हालांकि आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। आय के मामले में अभी कुछ संतोष रखना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध न बिगाड़ें। पारिवारिक वातावरण कुछ व्यवस्थित रहेगा। व्यापार के साथ-साथ घर में भी समय देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।  मांसपेशियों और नसों में खिचाव व दर्द हो सकता है। व्यायाम में लापरवाही न बरतें।

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह राशि

सुखद ग्रह स्थिति है। आपके प्रयासों और सामंजस्य से पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। कोई सुखद यात्रा संभव है। व्यवहारिक बनें, इमोशनल स्वभाव में बदलाव करना चाहिए। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी करने की बजाय अपने कार्यों पर ही ध्यान दें, क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके ऊपर ही आएगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी कार्य में रूकावट आ सकती है। इस वजह से टेंशन रहेगी। आपकी योजनाएं और कार्यशैली आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेंगी। साथ ही प्रतिस्पर्धा की स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी फाइल्स व्यवस्थित रखें। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है।  पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। दोस्तों के साथ कोई फैमिली गेट-टुगेदर होगा। मौसम के अनुकूल आहार लेने से गैस और कब्जियत की शिकायत दूर होगी। आयुर्वेद की चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को अपनी दिनचर्या को थोड़ा व्यवस्थित करना होगा। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व और कार्य क्षमता में निखार आएगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। अनजान लोगों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के बाद ही उनके साथ संपर्क बढ़ाएं। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं, जिसकी वजह से मायूसी रहेगी। कारोबारी दृष्टि से समय अनुकूल है। मार्केटिंग में ज्यादा ध्यान दें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए पथ प्रदर्शक के रूप में सहायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति, वेतन वृद्धि की संभावना है। इसलिए अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। परिवार का सहयोग और सानिध्य आपको मानसिक शांति देगा। प्रेम संबंधों में ईगो की वजह से दूरियां आ सकती हैं। अत्यधिक कार्यभार की वजह से सिर दर्द और तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। मेडिटेशन, योगा आदि पर अधिक ध्यान दें।

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला राशि

आज आपको अपने किसी विशेष प्रयास में मनमुताबिक सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी।आज दिनभर व्यक्तिगत और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ न करें। किसी पड़ोसी के साथ कहासुनी होने की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों में बदलाव होगा। ग्रोथ के लिए नई-नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी है। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार न लें। सिर दर्द और तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक राशि

किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फिरोख्त से संबंधित योजना को कार्य रूप देने का उचित समय है। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व में उचित परिवर्तन आएगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन करें। कभी-कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, कड़ी नजर रखें। फाइनेंस संबंधी कार्य सावधानी से करें।  व्यवसायिक स्थल पर किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। इसलिए अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। पिता समान व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।  घर का वातावरण सुव्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आपकी लापरवाही की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है। वर्तमान मौसम के बदलाव से अपना बचाव अवश्य करें।

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु राशि

आज आपका कोई खास कार्य संपन्न होने वाला है। अगर प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को सशक्त महसूस करेंगे। संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। बेहतर परिणाम पाने के लिए लापरवाही और आलस को त्यागना होगा। लेन-देन संबंधी मामलों की वजह से कुछ वाद-विवाद हो सकते हैं। तनाव लेने की अपेक्षा समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। इस समय अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखें। कार्य क्षेत्र में व्यापारिक मंदी की स्थिति रहेगी। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए उचित समय का इंतजार करें। नेटवर्किंग और सेल्स संबंधी गतिविधियों में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी में कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव होगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंग में निराशा हो सकती है। गले में इंफेक्शन और कफ संबंधी समस्या रहेगी। आयुर्वेद खानपान को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर राशि

आज परिस्थितियां आपको कोई विशेष उपलब्धि देने वाली है। इनका उचित सदुपयोग करें। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा और विशेष मुद्दे पर वार्तालाप भी होगा। आपकी किसी मुख्य समस्या का हल भी मिल सकता है। बच्चों पर कठोर नियंत्रण न रखें, मित्रवत व्यवहार करें। अपनी कोई भी योजना किसी भी अपरिचित के समक्ष शेयर न करें। युवा वर्ग घूमने-फिरने में अपना समय व्यतीत करके अपना ही नुकसान करेंगे। आय के साथ-साथ व्यय की स्थिति भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। कर्मचारियों और स्टाफ के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने से उनकी कार्य क्षमता बनी रहेगी। व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने का प्रयास न करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्य की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा और मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही न करें, तुरंत इलाज करवाएं।

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ राशि

सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर न लेकर अन्य लोगों के साथ बांटना शुरू करें। घर के रखरखाव और बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अनुकूल समय है। आप स्वयं के लिए भी समय व्यतीत कर पाएंगे और सुकून भी मिलेगा। किसी कार्य में बाधा पर धैर्य और विवेक से काम लें, जल्दी ही परिस्थितियां सुलझ जाएंगी। यह भी ध्यान रखें कि ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। इसलिए समय अनुसार अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सजग होने की जरूरत है। कारोबारी मामलों में उचित व्यवस्था बनाएं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। व्यक्तिगत कार्यों की वजह से व्यवसाय में तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें, क्योंकि कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है।  घर-परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बने रहेंगे, लेकिन गलत प्रेम संबंधों से दूर रहें। सुकून अनुभव करने के लिए कुछ समय एकांत में अथवा प्रकृति के समीप व्यतीत करें। अत्यधिक तनाव और थकान की वजह से सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन राशि

आज दिनभर चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन आप किसी भी समस्या का आसानी से हल निकालने में सक्षम रहेंगे। किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें। कई बार उचित सलाह भी मिल जाती है। अत्यधिक कार्यभार का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना सीखें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।  व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार रहेगा और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग अपने प्रोजेक्ट में सफलता पा लेंगे।  पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर मनमुटाव होने की स्थिति बनेगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। थकान की वजह से सिर दर्द माइग्रेन की समस्या बढ़ जाएंगी। काम के बीच-बीच में आराम भी करते रहें।

 

logofinal
News Netra

You Might Also Like

उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra

देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra

उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra

उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: #astrology, #news netra, #News Netra- 08-January-2024-ka-rashifal
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image
उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 12
देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 11
उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 10
उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?