अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra
देहरादून में किराएदारों का सत्यापन नहीं कराना 17 भवन स्वामियों को भारी पड़ा। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बसंत विहार थाना पुलिस ने ऋषि विहार, हरबंसवाला और भट्टा कॉलोनी में सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई की।

देहरादून पुलिस के मुताबिक, एसएसपी के निर्देश पर बाहरी व्यक्तियों और किराएदारों का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।






