By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के स्थापना दिवस पर उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा को एक लाख पचास हजार करने की घोषणा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के स्थापना दिवस पर उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा को एक लाख पचास हजार करने की घोषणा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के स्थापना दिवस पर उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा को एक लाख पचास हजार करने की घोषणा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/02 at 10:03 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20250302 WA0010
SHARE

सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के स्थापना दिवस पर उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा को एक लाख पचास हजार करने की घोषणा-Newsnetra

उपनल के 21वें स्थापना दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी शुभकामनाएं, पूर्व सैनिकों के कल्याण में उपनल की अहम भूमिका

सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के स्थापना दिवस पर उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा को एक लाख पचास हजार करने की घोषणा

मुख्यमंत्री राहत कोष में उपनल देगा 01 करोड़ की धनराशि: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से दी बधाई, कहा उपनल के माध्यम से जल्द ही विदेशों में भी मिलेगा रोजगार

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20250302 wa0006741092540326004347
img 20250302 wa00072539814671593418378



देहरादून, 01 मार्च। उपनल के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और उपनल कार्मिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिनमें प्रमुख रुप से उपनल के वेलफेयर फंड के माध्यम से प्रदेश के सभी 13 जनपदों के एक-एक गांव में सैनिक कल्याण के क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार, उपनल कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर दिये जाने वाली तात्कालिक राशि को एक लाख से बढ़ाकर रुपये 1.50 लाख करने तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में 01 करोड़ की धनराशि दिये जाने की घोषणा की।
शनिवार को देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में आयोजित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के 21वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में जिस उद्देश्य से उपनल की स्थापना की गई थी, वह उद्देश्य आज भी पूरी तरह से सार्थक किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए गठित उपनल ने न केवल पूर्व सैनिकों, बल्कि वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को भी रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अधिकांश सैनिक 35 से 40 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो जाते हैं, जिस समय उनके ऊपर परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ होती हैं। ऐसे में, उपनल इन पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को रोजगार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

img 20250302 wa00126946603514267211117
img 20250302 wa0011658071284244337706
img 20250302 wa00108831557313720907698

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने घोषणा के बाद अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में मंत्रिमण्डल द्वारा उपनल को देहरादून के गुनियालगांव में निशुल्क भूमि दिये जाने पर सहमति दी है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिवारों को सुविधाएं प्रदान होगी और उनके क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपनल के कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि का चयन हो गया है, और एक वर्ष के भीतर उनपल के कार्यालय का भी निर्माण कर लिया जाऐगा। उन्होंने बताया कि अब तक उपनल के माध्यम से लगभग 24,746 बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। पिछले एक वर्ष में 2,500 पूर्व सैनिकों को विभिन्न राज्यों में नियुक्ति दी गई है, और इतने ही पूर्व सैनिकों को और नियुक्ति देने की प्रक्रिया जारी है। इस प्रयास से उपनल को वार्षिक लगभग 40 करोड़ रुपये का सर्विस चार्ज मिलने की संभावना है। सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन प्रदेश में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के पुनर्वास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है और सरकार की ओर से इसे हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
स्थापना दिवस समारोह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित किया। उन्होंने उपनल के कार्मिकों तथा उपनल के माध्यम से प्रायोजित कार्मिकों को स्थापना दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल्द ही उपनल के माध्यम से विदेशों में भी नौकरी मिलेगी। उन्होंने राज्य के सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को भी बधाई दी।

*21वें स्थापना दिवस पर इन उपनल कार्मिकों को किया गया सम्मानित* – स्थापना दिवस इस अवसर पर उपनल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। डीजीएम मेजर (सेनि) हिमांशु रौतेला, सूबेदार मेजर राजेंद्र प्रसाद, हवलदार सुभाष चंद्र ज़ख्मोला, हवलदार बाबूराम क्षेत्री, नायक सतेश्वर प्रसाद सती, संजय रावत, प्रियंका नेगी, नायक जीत पाल सिंह, सूबेदार दीपक सिंह नेगी।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, उपनल चेयरमैन मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, ले0 जनरल टीपीएस रावत, ले0 जनरल जयवीर सिंह नेगी, ले0 जनरल गंभीर सिंह नेगी, मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत, ब्रिगेडियर रमेश भाटिया, मेजर जनरल एमएस असवाल, मेजर जनरल आनंद सिंह रावत, कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, कैप्टन धनराम नैनवाल, कर्नल सतीश शर्मा, ले0 कर्नल रौतेला सहित कई उपनल के कार्मिक और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra

एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, उच्चतम ग्राउंडिंग अनुपात पर राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान-Newsnetra

हरदा की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्र लिखकर याद दिलाया पार्टी प्रोटोकॉल-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के स्थापना दिवस पर उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा को एक लाख पचास हजार करने की घोषणा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1377
देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 5, 2026
img 1366
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
img 1363
एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 5, 2026
img 1362
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, उच्चतम ग्राउंडिंग अनुपात पर राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
rfesoknfsdnkofd
हरदा की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्र लिखकर याद दिलाया पार्टी प्रोटोकॉल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
1200 675 27791032 thumbnail 16x9
हरिद्वार में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो समेत 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?