By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादी पहुंचे, गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादी पहुंचे, गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादी पहुंचे, गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/11 at 9:27 AM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
IMG 20260811 WA0087
SHARE

समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादी पहुंचे, गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश-Newsnetra

देहरादून
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IMG 20260811 WA0084 IMG 20260811 WA0085 IMG 20260811 WA0087 1 IMG 20260811 WA0086

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

समाधान दिवस के दौरान आयुक्त ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों तथा विभागीय स्तर पर लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कतिपय शिकायतें 180 दिनों से अधिक समय से लंबित पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागों को एक माह के भीतर ऐसी सभी शिकायतों का अनिवार्य रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा।

*बुजुर्ग फरियादियों के लिए कलेक्ट्रेट में होगी स्वास्थ्य जांच*
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग फरियादियों के पहुंचने का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि फरियादी अपनी बारी की प्रतीक्षा के दौरान स्वास्थ्य जांच का लाभ भी प्राप्त कर सकें।

*सड़क, सुरक्षा दीवार और आपदा से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई*
खत कोरू विकास समिति के अध्यक्ष ने कालसी विकासखंड में लंबे समय से स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू न होने की शिकायत की। इस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम प्रधान बड़ासी ग्रांट ने सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने तथा नदी के पानी का बहाव आबादी क्षेत्र की ओर होने से संभावित नुकसान की आशंका जताई। आयुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी को मौके की जांच कर सौंग नदी तट पर सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को जांच कर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी में बरसात का पानी घरों में घुसने की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

कालसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत सलगा के अंतर्गत डेगडा खंड में भारी वर्षा से पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त होने की शिकायत रखी। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपदा मद में तत्काल आकलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आराघर निवासी मंचल बाला द्वारा पिछले वर्ष वर्षा से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत के लिए अहेतुक सहायता नहीं मिलने की शिकायत पर तहसीलदार को मौका मुआयना कर एसडीआरएफ मानकों के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया।

*मार्ग अवरुद्ध करने और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
डांडा लखौंड वार्ड संख्या-60 के निवासियों ने सहस्रधारा रोड से डिफेंस कॉलोनी एन्क्लेव संपर्क मार्ग पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सात फीट ऊंचे दो पिलर खड़े कर लोहे के गाटर डालकर मार्ग अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की। इससे स्कूल बस, वैन, एंबुलेंस तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली के आवागमन में परेशानी हो रही है। आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

हरिपुर कलां क्षेत्र के वार्ड संख्या-41 में भवनों से निकलने वाले वर्षा जल को सीवर लाइन से जोड़ने के कारण सीवर का पानी घरों में भरने की शिकायत पर नगर निगम को पूरे नगर क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

*धोखाधड़ी और मुआवजे से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश*
आईटी पार्क निवासी मनमोहन सकलानी ने मकान खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि लिखित एग्रीमेंट के आधार पर मकान खरीदने के लिए मकान मालिक को 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन अब मकान मालिक रजिस्ट्री करने से इनकार कर रहा है और धनराशि भी वापस नहीं कर रहा है। आयुक्त ने एसडीएम को मामले की जांच कर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।

68 वर्षीय प्रेम सिंह बिष्ट ने शिकायत की कि उनका दामाद मकान पर कब्जा करने की नीयत से उनके साथ मारपीट एवं धमकी दे रहा है तथा उन्हें उनके ही घर से बेघर करने का प्रयास कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आयुक्त ने एसपी सिटी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ऋषिकेश में आईएसबीटी से चंद्रभागा पुल तक सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि एवं दुकानों का वर्ष 2007 से मुआवजा लंबित होने की शिकायत पर ओसी डीएलआरसी को मामले की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत कावाखेड़ा से कांदोई भरम तक छह किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण न होने से क्षेत्रवासियों को हो रही आवागमन की समस्या पर लोक निर्माण विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कौलागढ़ में भारी वर्षा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल के आवासीय परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया।

वहीं, शुभव व्यास द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के अंत में गढ़वाल आयुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को जिला मुख्यालय तक न आने दें और उनका निस्तारण निचले स्तर पर ही सुनिश्चित करें। उन्होंने अवैध अतिक्रमण, भूमि पर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, डीएफओ वैभव सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशा) स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक जगदीश पंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, एसडीएम अपर्णा ढौडियाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिक

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra

उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra

मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश-Newsnetra, समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादी पहुंचे
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1
रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3 1
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?