By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Pakistan Strike On Iran : एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान का ईरान पर पलटवार
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > Pakistan Strike On Iran : एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान का ईरान पर पलटवार
ताज़ा खबर

Pakistan Strike On Iran : एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान का ईरान पर पलटवार

News Netra Admin
Last updated: 2024/01/18 at 5:38 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 5388
SHARE

Pakistan Strike On Iranc : एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान का ईरान पर पलटवार

पाकिस्तान ने गुरुवार को ईरान के कई इलाकों पर हमला किया है. इन हमलों से पहले पाकिस्तान ने तेहरान को बीते दिन बलूच इलाके में किए गए एयरस्ट्राइक के परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी. पाकिस्तान ने कथित तौर पर बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की चौकियों पर हमला किया है. इस हमले की आधिकारिक पुष्टि ईरान ने कर दी है. वहीं, ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में जैश अल-अदल समूह के मुख्यालय पर “मिसाइल और ड्रोन” से हमला किया था, इसे “हमारे देश की सुरक्षा के खिलाफ आक्रामकता के जवाब में ईरान द्वारा उठाया गया एक और निर्णायक कदम” बताया था.

Contents
Pakistan Strike On Iranc : एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान का ईरान पर पलटवारपहले ईरान ने पाकिस्तान के आतंकी समूह के ठिकानों पर हमला किया थापाकिस्तान ने ईरानी विदेश मंत्रालय में की शिकायतएयरस्ट्राइक पर क्या बोला था ईरान ?

IMG 5388

प्रांत के एक डिप्टी गवर्नर जनरल ने IRNA को बताया कि ईरान के अशांत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में सारावन शहर के पास कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई. उन्होंने कहा कि अधिकारी विस्फोट की जांच कर रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के खिलाफ ईरानी हमले के बाद पाकिस्तानी हवाई हमले की ख़बर सामने आई है.

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पहले ईरान ने पाकिस्तान के आतंकी समूह के ठिकानों पर हमला किया था

ईरान ने मंगलवार की रात पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया था। पाकिस्तान के अनुसार इस हमले में 2 बच्चों की मौत हो गई थी। हमले से बौखलाए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ईरान की यह कार्रवाई पूरी तरह से अस्वीकार्य” है और इस घटना के “गंभीर परिणाम” हो सकते हैं। अब पाकिस्तान ने भी पलटवार करते हुए ईरान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया में यह दावा किया गया है।

pakistan strikes iran 180101441

पाकिस्तान ने ईरानी विदेश मंत्रालय में की शिकायत

पाकिस्तान ने ईरानी हमले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया. उसने तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी है. इसके अलावा पाकिस्तान की संप्रभुता की उल्लंघन करने पर ईरानी राजनयिक को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया. एक पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद क्षेत्र के सभी देशों के लिए एक साझा खतरा है, जिसके लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए. हालांकि, इस तरह के हमले एक अच्छे पड़ोसी होने का सबूत नहीं देते हैं. इसकी वजह से द्विपक्षीय विश्वास गंभीर रूप से कमजोर हो सकते हैं.

2023 10 28T184251Z 1684081239 RC2R14A12HL4 RTRMADP 3 IRAN DRILLS 1705457513

एयरस्ट्राइक पर क्या बोला था ईरान ?

इस पूरे घटनाक्रम पर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने कहा था कि हमने पाकिस्तान के भीतर आतंकी संगठन पर हमला किया. इसका गाजा से कोई लेना-देना नहीं है. हम हमास को आतंकी संगठन नहीं चाहते. हमास फिलिस्तीन की आजादी के लिए एक प्रतिरोधी समूह है.

मंगलवार रात ईरान ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे. ईरान को ये शक था कि उसका पुराना दुश्मन सऊदी अरब पाकिस्तान की सीमा से उस पर हमला करने वाले आतंकी संगठन जैश-अल-अदल आतंकी गुट को शह दे रहा है. ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि हमारे मिसाइल और ड्रोन हमले से पाकिस्तान में किसी भी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया. पाकिस्तान में जैश अल-अद्ल नाम का एक ईरानी आतंकी संगठन है.

pakistan strikes iran 180101441

इन आतंकियों ने पाकिस्तान के सिस्तान-बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में पनाह ली है. उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में कई अधिकारियों से बात की है. इन आतंकियों ने ईरान में हमारे खिलाफ कुछ ऑपरेशन किए. हमारे सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया. हमने उसी के अनुरूप इन पर कार्रवाई की है. हमने पाकिस्तान की जमीं पर सिर्फ ईरान के आतंकियों पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि मैंने पाकिस्तान के हमारे विदेश मंत्री से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि हम पाकिस्तान का सम्मान करते हैं, उनकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं. लेकिन हम हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते. हमारी कुछ आपत्तियां थीं. हमने जो भी किया, वह पाकिस्तान और इराक की सुरक्षा के मद्देनजर ही किया .

क्या है जैश अल-अदल ?

जैश अल-अदल को इंसाफ की फौज के नाम से भी जानते हैं. यह एक एक सुन्नी आतंकवादी गुट है जो 2012 में उभरकर सामने आया था. पाकिस्तान में यह गुट मजबूत स्थिति में है. ईरान इस गुट से खतरा महसूस करता है. ईरान सीमावर्ती इलाकों में इसी गुट से जूझता है. यही वजह है कि जैश अल अदल के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला बोला गया है. पाकिस्तान इस आतंकी संगठन का बचाव कर रहा है.

By Jaya Rautela

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजना अपलोड किए बिना निकाले ₹26 लाख, लक्सर के VPDO सुशील सती निलंबित-Newsnetra

रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra

उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra

मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, newsnetra.com, Pakistan strike, Pakistan Strike On Iran
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 1
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजना अपलोड किए बिना निकाले ₹26 लाख, लक्सर के VPDO सुशील सती निलंबित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1
रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3 1
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?