पीएम श्री कमला राम नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धौन्तरी में आयोजित सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया-Newsnetra
स्वर्गीय कलीराम नौटियाल स्मृति फाउंडेशन द्वारा इस जलकुर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले में गाजणा क्षेत्र की लोक संस्कृति, लोक परम्परा रहन-सहन, पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने व गाजणा क्षेत्र के विकास के लिए जन-जागरूकता के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित करके क्षेत्र की प्रगति को आगे बढ़ाने को लेकर सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर महिला मंगल दलों की टीमों ने परंपरागत लोक संस्कृति रासू नृत्य एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान राज्य मंत्री उपाध्यक्ष संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद श्रीमती मधु भट्ट जी, गाजणा मंडल अध्यक्ष श्री राजीव नौटियाल जी, जिला पर्यटन अधिकारी श्री खुशहाल नेगी जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका रावत जी, संयोजक श्री प्रजापति नौटियाल जी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुम्मी राणा जी,जेष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि श्री अव्वल सिंह राणा जी, मंडल महामंत्री श्री यशवीर पयाल जी, ग्राम प्रधान कोटियाल गांव श्री सुरेन्द्र सिंह पंवार जी, पूर्व जिला नियोजन समिति के सदस्य मेघ सिंह राणा जी, भाजपा जिला आइटी सेल संयोजक श्री दीपक नौटियाल जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीरी श्री फूलसिंह रावत जी, श्री प्रकाश थपलियाल जी,श्री रघुवीर दास जी सहित उपस्थित अन्य प्रधान गण क्षेत्र पंचायत सदस्य गण सहित महिला मंगल दल एवं गाजणा क्षेत्र के सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







