पटेलनगर पुलिस ने सैनेट्री दुकान में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
दिनाँक: 07-05-2026 को वादी श्री कमल भाटिया निवासी 141/65/1 सहारनपुर रोड, थाना पटेलनगर, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा मातावाला बाग के पास स्थित उनकी सैनेट्री कि दुकान का ताला तोडकर लगभग साढे 03 लाख रुपये का सैनेट्री का सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर मु0अ0सं0- 281/2026 धारा- 331(4)/305(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनाँक 07-05-2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बाजार चौकी क्षेत्र में विशाल मेगामार्ट के पीछे खाली मैदान से घटना में चोरी किये गये सेनेट्री के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा उसके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं, साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- विवेक साहनी उर्फ मोर्टिन पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम – भगवानपुर, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार, हाल पता न्यू पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
*बरामदगी :-*
घटना में चोरी किया गया लगभग साढे 03 लाख रू0 का सैनेट्री का सामान (विभिन्न प्रकार के पानी के नल, टोन्टियाँ आदी)
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार
2- अ0उ0नि0 मोहन सिंह नेगी
3- का0 विनोद कुमार
4- का0 सुधान्शु चौधरी





