By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पटेल नगर स्कॉर्पियो चोरी का खुलासा, सहारनपुर से शातिर चोर दबोचा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पटेल नगर स्कॉर्पियो चोरी का खुलासा, सहारनपुर से शातिर चोर दबोचा-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

पटेल नगर स्कॉर्पियो चोरी का खुलासा, सहारनपुर से शातिर चोर दबोचा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/09 at 8:45 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20250809 WA0148
SHARE

पटेल नगर स्कॉर्पियो चोरी का खुलासा, सहारनपुर से शातिर चोर दबोचा-Newsnetra

अंतरराज्यीय वाहन चोर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

पटेल नगर क्षेत्र में हुई स्कोर्पियो चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

01 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को सहारनपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के क़ब्ज़े से घटना में चोरी किया गया स्कोर्पियो वाहन हुआ बरामद

अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, पूर्व में भी अन्य राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को दे चुका है अंजाम

पुलिस से बचने तथा घटना को अंजाम देने के लिए अभियुक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करता है प्रयोग

गली मोहल्लो में घूम कर एकांत स्थानों पर खड़े वाहनो की करता है रैकी, मौका मिलते ही वाहन चोरी की घटना को देता है अंजाम

कोतवाली पटेल नगर

वादी श्री अन्त मलिक पुत्र दिनेश कुमार द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर तहरीर दी की उनकी स्कोर्पिया कार UK07FH2900 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर देहरादून मु0अ0सं0- 264/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक- 08-08-2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुंदरपुर सहारनपुर से अभियुक्त प्रकाश बेनीवाल पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किया गया स्कोर्पिया वाहन UK07FH2900 बरामद किया गया।

अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर है, वीडियो गली मोहल्लो में घूमते हुए एकांत स्थानों पर खड़े वाहनो की रैकी कर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस से बचने तथा वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम देने के लिए अभियुक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करता है, देहरादून में घटना से पूर्व अभियुक्त बस से राजस्थान से देहरादून आया था तथा रात्रि में पटेल नगर क्षेत्र में घूमते हुए अभियुक्त द्वारा उक्त स्कॉर्पियो वाहन की रैकी की थी तथा वाहन की वायरिंग में छेड़छाड़ कर उसके लॉक को खोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त का पूर्व में राजस्थान तथा अन्य राज्यों में वाहन चोरी के अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

प्रकाश बेनीवाल पुत्र बाबूलाल नावसी मातासर वायनू घाना वायून जिला बाकोतरा, राजस्थान, उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी*

1- घटना में चोरी किया गया स्कोर्पियो वाहन UK07FH2900

02 : एक नीले रंग का बैग, जिसके अन्दर (01 हथोडी, 01 पेचकस, एक वायरकटर, दो सूबे, एक कोक सेट चाबी, 02 एससीएम)

*पुलिस टीम*
1- नि० चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2-व0उ0नि0 कुलदीप शाह
3- उ0नि0 हर्ष अरोडा, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
4-उ0नि0 मुकेश थलेडी
5-का0 बृजेश कुमार
6-का0 विपिन कुमार
7-का0 अरविन्द बर्थवाल

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 72.78 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकते हैं अपना नाम!-Newsnetra

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी! राजनीतिक दलों को सौंपी गई सॉफ्ट कॉपी, 2027 चुनाव की तैयारी तेज-Newsnetra

हरक सिंह रावत पर दिलीप रावत का बड़ा हमला, गणेश गोदियाल को मां धारी देवी की कसम खाने की चुनौती!-Newsnetra

AIIMS ऋषिकेश में व्हाइट कोट सेरेमनी, MBBS 2026 बैच ने ली महर्षि चरक शपथ; 51 प्रतिभाओं को सम्मान-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 13 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, पटेल नगर स्कॉर्पियो चोरी का खुलासा, सहारनपुर से शातिर चोर दबोचा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 4 7
उत्तराखंड में 72.78 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकते हैं अपना नाम!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
feature image 4 7
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी! राजनीतिक दलों को सौंपी गई सॉफ्ट कॉपी, 2027 चुनाव की तैयारी तेज-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
feature image 37
हरक सिंह रावत पर दिलीप रावत का बड़ा हमला, गणेश गोदियाल को मां धारी देवी की कसम खाने की चुनौती!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
feature image 3 6
AIIMS ऋषिकेश में व्हाइट कोट सेरेमनी, MBBS 2026 बैच ने ली महर्षि चरक शपथ; 51 प्रतिभाओं को सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ November 13, 2026
Aaj ka Rashifal 13 November 2026
Aaj ka Rashifal 13 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 13, 2026
feature image 2 6
स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड का जलवा! काशीपुर और रुद्रपुर को मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 12, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?