By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: जनता को उम्मीद, धामी सरकार ही देगी मजबूत भू कानून, विपक्ष की झुंझलाहट राजनैतिक: भट्ट-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > जनता को उम्मीद, धामी सरकार ही देगी मजबूत भू कानून, विपक्ष की झुंझलाहट राजनैतिक: भट्ट-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

जनता को उम्मीद, धामी सरकार ही देगी मजबूत भू कानून, विपक्ष की झुंझलाहट राजनैतिक: भट्ट-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/26 at 6:49 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
BJP State President Mahendra Bhatt extended hearty wishes of Diwali to all the people of the state including the media world - Newsnetra
SHARE

जनता को उम्मीद, धामी सरकार ही देगी मजबूत भू कानून, विपक्ष की झुंझलाहट राजनैतिक: भट्ट-Newsnetra

सीएम प्रतिबद्ध, जमीनों की खरीद फरोख्त की चल रही जांच, जल्द नतीजे आयेंगे सामने

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट  ने कहा कि अब तक हर वायदे पर खरा उतरे सीएम पुष्कर सिंह धामी से जनता की उम्मीद है और निश्चित रूप से राज्य के भू कानून का समाधान होगा। उन्होंने भू कानून को लेकर एकाएक कांग्रेस की सक्रियता और झुंझलाहट को राजनीति से प्रेरित बताया।

भट्ट  ने कहा कि भाजपा ने जन अपेक्षाओं के अनुरूप 2007 मे भी पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल मे बने भू कानून मे संशोधन किया था। एक बार फिर राज्य के मौलिक स्वरूप को बनाये रखने तथा सांस्कृतिक सरंक्षण के लिए जन अपेक्षाओं की खातिर भू कानून मे बड़ा बदलाव कर इसे कड़ा किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी इसके लिए बजट सत्र मे कानून लाने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे मे तय है कि राज्य का नया और कड़ा भू कानून अस्तित्व मे आने वाला है। नये भू कानून से पहले पूर्व मे हुई अवैध खरीद फरोख्त और अनियमिताओं की जांच जरूरी है और इसके लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड मे नगर निकाय क्षेत्र से बाहर र्ढाइ  सौ वर्ग मीटर भूमि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति खरीद सकता है, किंतु एक परिवार के कई सदस्यों के नाम पर खरीद फरोख्त के मामले आने पर जांच करायी जा रही है। वहीं पर्यटन, उद्योग आदि व्यवसायिक गतिविधियो के लिए अनुमति लेकर भूमि प्रयोजन के अनुरूप उपयोग नही किया है उनकी भी जांच की जा रही है। प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों की संपत्ति राज्य सरकार मे निहित होगी। पूर्व मे हुए बदलाव अगर जन हित मे सही साबित नही हुए तो उन्हे नये भू कानून मे कोई स्थान नही मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जार्ज एवरेस्ट मामले मे भी कांग्रेस जान बूझकर तथ्यों की अनदेखी का ढोंग कर रही है। वर्ष
2015 में जॉर्ज एवरेस्ट हरीश रावत  सरकार द्वारा पहले 2 साल के लिए उसके बाद दूसरे ऑर्डर में 20 प्लस 5 अर्थात 25 वर्षों के लिए राजस एविएशन को दिया जा चुका है।
जो कांग्रेस खुद अपने समय में यह काम कर चुकी है अब जब हमारी सरकार द्वारा पर्यटन गतिविधियों के संचालन तथा बढ़ावा देने के लिए उससे बेहतर इन्वेस्टमेंट उत्तराखंड में लाया जा रहा है तो उसे परेशानी हो रही है।  जॉर्ज एवरेस्ट को 2022/23 में लीज पर दिए जाने से लेकर अब तक कुल मिलाकर 48 हजार करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट राज्य में आ चुका है। इसके अतिरिक्त सैकड़ो करोड़ का इन्वेस्टमेंट अभी और आने की संभावना है। राजस एविएशन उत्तराखंड का अपना स्टार्टअप है। कांग्रेस की सरकार ने इस स्टार्टअप को केवल प्रेस रिलीज तथा दिखावे के लिए इस्तेमाल किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद हमने अपने राज्य के स्टार्टअप को ही पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग किया। हमारी सरकार की प्राथमिकता उत्तराखंड और उत्तराखंडी है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की झुंझलाहट जन हित की नही, बल्कि अवसरवादी राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस भू कानून को लेकर पहले भी न सक्रिय और न ही विरोध मे दिखी। हालांकि धामी सरकार ने जन भावनाओं का संज्ञान लेकर इस पर बड़ा निर्णय लेने की सोची। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल मे भी इस पर मंथन की जहमत नही उठाई और अब केदारनाथ उप चुनाव या भाजपा ने जैसे ही भू कानून लाने की बात की तो कांग्रेस को जन सरोकारों की चिंता जतानी शुरू कर दी। कांग्रेस न राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण पर पहल करती दिखी और न ही महिला आरक्षण पर कभी मुखर रही।

भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून, यूसीसी, लैंड जिहाद, लव जिहाद, जैसे कानून बनाये तो भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की। हालांकि विपक्षी कांग्रेस तब मूकदर्शक बनी रही और भ्रष्टाचार को पनपाने वालों के साथ खड़ी दिखी। अब कांग्रेस भू कानून पर सवाल उठा रही है तो उसे कुछ इंतजार करना ही जोग, क्योंकि कड़े भू कानून बनने से पहले सभी तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। राज्य वासियों को निश्चिंत होना चाहिए कि राज्य की एक एक इंच जमीन की रक्षा करने के लिए मजबूत भू कानून अस्तित्व मे आने वाला है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra

उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक डेयरी किसानों को मिलेगा लाभ, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने तैयार की विशेष कार्ययोजन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, जनता को उम्मीद, धामी सरकार ही देगी मजबूत भू कानून, विपक्ष की झुंझलाहट राजनैतिक: भट्ट
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
img 1444
उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक डेयरी किसानों को मिलेगा लाभ, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने तैयार की विशेष कार्ययोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 7, 2026
img 1441 1
उत्तराखंड में 8 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?