By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर सियासी घमासान, गोदियाल-द्विवेदी आमने-सामने; CM धामी बोले- दोषी नहीं बख्शे जाएंगे-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर सियासी घमासान, गोदियाल-द्विवेदी आमने-सामने; CM धामी बोले- दोषी नहीं बख्शे जाएंगे-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटनराजनीती

बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर सियासी घमासान, गोदियाल-द्विवेदी आमने-सामने; CM धामी बोले- दोषी नहीं बख्शे जाएंगे-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/15 at 10:15 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
img 8004
SHARE

बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर सियासी घमासान, गोदियाल-द्विवेदी आमने-सामने; CM धामी बोले- दोषी नहीं बख्शे जाएंगे-Newsnetra

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा हेराफेरी का मामला अब सियासी रंग में डूबता हुआ नज़र आ रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आरोपों के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गोदियाल पर पलटवार किया है। उधर, मुख्यमंत्री धामी ने फिर दोहराया है कि ये पाप गौहत्या जैसा पाप है, इसमें जो भी दोषी शामिल होगा उसको कतई बख्शा नहीं जाएगा।

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर एक दिन पहल गणेश गोदियाल ने हेमंत द्विवेदी को बहस की चुनौती दी थी। गोदियाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए प्रेस क्लब पहुंचे, लेकिन द्विवेदी नहीं पहुंचे। एक दिन बाद द्विवेदी ने गणेश गोदियाल पर पलटवार किया है। गोदियाल के आरोपों और सार्वजनिक बहस से भागने के आरोप पर हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिरों से संबंधित आरोपों पर बहस सड़क या किसी अन्य स्थान पर नहीं हो सकती है। इसलिए गोदियाल को आरोपों का जवाब बदरी विशाल व बाबा केदार के दरबार में आकर देना चाहिए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

द्विवेदी ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल का आरोप है कि आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गणना ड्यूटी में बीकेटीसी अध्यक्ष ने नियुक्त किया। जबकि नौटियाल अप्रैल 2025 से गणना ड्यूटी में तैनात है। उस समय उनके पास बीकेटीसी अध्यक्ष का दायित्व नहीं था। द्विवेदी ने कहा कि बीकेटीसी में वैयक्तिक सहायक का पद 1983 से है लेकिन इस पर नियमों को ताक पर रख कर नौटियाल को पदोन्नति दी गई।

बदरी-केदार मंदिर समिति अधिनियम के अनुसार मंदिर कोष से अन्य विकास कार्य नहीं कराए जा सकते। बिनसर मंदिर बीकेटीसी के अधीन नहीं है, इसके बावजूद भी गोदियाल के कार्यकाल में मंदिरों के जीर्णोद्वार के लिए राशि दी गई थी।

न मामले को दबाएंगे, न दोषियों को छोड़ेंगे राज्य और स्थानीय प्रशासन – CM धामी

तो वहीँ इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयां भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। जैसे ये प्रकरण हमारे सामने आया, हमने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर फौरन इसकी जांच बिठाई और कार्रवाई शुरू की, हमने इसमें कुछ भी छुपाने का काम नहीं किया। सीएम ने दोहराया कि बदरीनाथ धाम से पैसे चुराना गौहत्या जैसा पाप है। इसमें जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मंगलवार को प्रेसवार्ता में गोदियाल ने कहा था कि मुझे चुनौती देने वाले खुद मैदान छोड़ कर भाग गए। जो व्यक्ति सार्वजनिक रूप से बहस की चुनौती देता है और फिर निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता, वह स्वयं अपनी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा देता है। इससे यही संदेश जाता है कि सच्चाई का सामना करने का साहस उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल वर्ष 2003 में बीकेटीसी में नियुक्त हुआ था। वर्ष 2010 में भाजपा सरकार में 32 कर्मचारियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, उसमें नौटियाल का नाम भी शामिल था। वर्ष 2014 में शासन की स्वीकृति के बाद नियमितीकरण किया गया।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?