By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: माँ पूर्णागिरि मेला 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > माँ पूर्णागिरि मेला 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

माँ पूर्णागिरि मेला 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/15 at 7:59 PM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
FB IMG 1742048610996
SHARE

पूर्णागिरि मेला 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ठूलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला – 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने मां पूर्णागिरी को नमन करते हुए  प्रदेश में समृद्धि, तरक्की और शांति की कामना की।

उन्होंने इस दौरान संपूर्ण पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में भीड़ व आपदा प्रबंधन की दृष्टि से स्मार्ट कंट्रोल रूम व सीसीटीवी निगरानी तंत्र ठुलीगाड़ में स्थापित किए जाने, पूर्णागिरि मेले हेतु सेलागाढ़ में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाए जाने (जिसमें मेला मजिस्ट्रेट, मेला अधिकारी व पुलिस के साथ ही चिकित्सकों को एक साथ एक स्थान पर कार्य करने की सुविधा मिलेगी), पूर्णागिरि क्षेत्र में लादीगाड़ में पूर्णागिरि पंपिंग पेयजल योजना बनाए जाने और  पूर्णागिरि क्षेत्र में ठुलीगाड़, बाबलीगाड़ पंपिंग परियोजना बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा इन घोषणाओं के माध्यम में इस क्षेत्र में विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

fb img 17420486037188866208783069831792



मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की भूमि को देवी- देवताओं की भूमि बताते हुए कहा कि प्रदेश के कण-कण में दिव्यता समाई हुई है। उन्होंने कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम, उत्तराखण्ड का प्रमुख आध्यात्मिक स्थल है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा अन्य लोगों को भी धार्मिक यात्रा के लिए माँ पूर्णागिरि आने हेतु आग्रह करते हैं। कुंभ और कांवड़ यात्रा के बाद सबसे अधिक श्रद्धालु माँ पूर्णागिरि के धाम पर आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेले को वर्षभर संचालित करने के लिए संकल्पित है, जिसके लिए पूर्णागिरि धाम में स्थायी बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। आगामी वर्षों में यह स्थान और भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप लेगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
fb img 17420486073896620127252120063370
fb img 1742048609122269764502423615001
fb img 1742048605615496232554365756257



उन्होंने श्रद्धालुओं से चंपावत के अन्य धार्मिक स्थलों की भी यात्रा करने का आग्रह करते हुए कहा कि हमें भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने के साथ ही यात्रा का आध्यात्मिक अनुभव भी लेना चाहिए। राज्य सरकार माँ पूर्णागिरि धाम के विकास के लिए सतत प्रयासरत है और आने वाले समय में इसे एक विशाल आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी। चम्पावत में 11 से बढ़ाकर 13 मल्टी-लेवल पार्किंग को स्वीकृति दी गई है, जिससे यातायात प्रबंधन सुगम होगा। टनकपुर में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आईएसबीटी को विकसित किया जा रहा है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊँ के प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण और उनके रास्तों का चौड़ीकरण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णागिरि क्षेत्र में संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। माँ पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि धाम के आसपास स्थित सभी प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़कर एक विशेष पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार इस सर्किट को सफल बनाने के लिए जिले में बेहतर सड़क संपर्क, संचार व्यवस्था, पर्यटक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस पहल का उद्देश्य माँ पूर्णागिरि धाम की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना और चम्पावत जिले में पर्यटन को नया आयाम देना है, जिसके निर्माण से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सालभर आकर्षित किया जा सकेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्किट उत्तराखण्ड को धार्मिक एवं पर्यटन के नए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सरकार इसके लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और शीघ्र ही इस पर अमल शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंपावत को प्रत्येक क्षेत्र में विकसित व अग्रणी जिला बनाने का कार्य किया जा रहा है। कनेक्टिविटी तथा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस का संचालन चंपावत में शुरू हो गया है। जिले के सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों का जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चंपावत में 55 करोड़ रुपये की धनराशि से साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सभी विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान व तकनीकी और नवाचार हेतु प्रेरणा मिलेगी। चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य प्रगति पर है। 16 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। जिला चिकित्सालय में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा टनकपुर में 15 करोड़ की लागत से 50 बेड वाले आयुष अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। 28 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान के भवन निर्माण का कार्य पूरा हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार चंपावत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही अपनी नीतियों और निर्णय के माध्यम से पर्यटन को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने हेतु ठोस कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल बाद मां पूर्णागिरि धाम में आज की अपेक्षा कई गुना ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे। उस समय को ध्यान में रखते हुए  इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प रखा है। टनकपुर में राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताओं से राफ्टिंग को निश्चित तौर पर पंख लगेंगे। बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग यहां राफ्टिंग के लिए आएंगे। उन्होंने कहा श्यामलाताल झील के विकास के लिए 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मेला समिति को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी प्राथमिकता में है। मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को आतिथ्य प्रदान करना, अच्छी सुविधा व स्वच्छ वातावरण देना, यह हमारा कर्तव्य है। ताकि प्रत्येक वर्ष मेले में आने वाले श्रद्धालु अपना अच्छा अनुभव लेकर जाएं और मेले के अच्छे अनुभव लोगों को साझा कर अन्य लोगों को भी मेले में आने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री  किशन तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी, प्र० जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूरोप में बढ़ा आयुर्वेद का महत्व, स्विट्जरलैंड में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया समग्र स्वास्थ्य का मार्ग-Newsnetra

धामी सरकार के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, कॉलेजों के वेतन और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये मंजूर-Newsnetra

आईआईएम काशीपुर की ‘दिल्ली सिटी मीट ’26’ में जुटे 90 पूर्व विद्यार्थी, करियर मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव पर हुआ मंथन-Newsnetra

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर ECI की दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश-Newsnetra

उत्तराखंड के वसुंधरा ताल में पहली बार स्थापित हुई ग्लेशियल झील की अर्ली वार्निंग सिस्टम, खतरे की मिलेगी समय रहते चेतावनी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, पूर्णागिरि मेला 2025, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 31
यूरोप में बढ़ा आयुर्वेद का महत्व, स्विट्जरलैंड में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया समग्र स्वास्थ्य का मार्ग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश सामाजिक हेल्थ October 13, 2026
Untitled design 30
धामी सरकार के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, कॉलेजों के वेतन और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 29
आईआईएम काशीपुर की ‘दिल्ली सिटी मीट ’26’ में जुटे 90 पूर्व विद्यार्थी, करियर मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव पर हुआ मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 28
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर ECI की दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 27
उत्तराखंड के वसुंधरा ताल में पहली बार स्थापित हुई ग्लेशियल झील की अर्ली वार्निंग सिस्टम, खतरे की मिलेगी समय रहते चेतावनी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 13, 2026
Untitled design 11 7
टिहरी: राजकीय महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं को सिखाए गए जूडो से आत्मरक्षा के गुर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 13, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?