By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने निगला जहर-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने निगला जहर-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने निगला जहर-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/15 at 10:50 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
images 1 4
SHARE

प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने निगला जहर-Newsnetra


प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की घिनौनी हरकत सामने आई है। बगीचे में काम करने आई युवती के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने जहर निगल लिया, जिसके बाद भाई की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

चकराता थाना क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की ही युवती से दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं आरोप है कि शिक्षक पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने लगा तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया

पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चकराता थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने नौ अप्रैल की शाम को उन्हें बगीचे में पेड़ों की निराई और तौलिए बनाने के लिए फोन किया। 10 अप्रैल को उनकी मां ने बहन को मजदूरी के लिए सुबह आठ बजे बगीचे में भेज दिया। बताया कि वह लंबे समय से शिक्षक के यहां मजदूरी करते आ रहे हैं

बहन की सगाई होने वाली थी
शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर में करीब 11:30 बजे शिक्षक ने उनकी बहन को तेज धूप के चलते छाया में बैठने के लिए कहा। इस दौरान उनकी बहन फोन देखने लगी। आरोप है कि शिक्षक आया और उनकी बहन का हाथ पकड़कर जोर जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि बहन के साथ गलत काम करने के बाद शिक्षक ने उसे कहा कि यहां से भागना मत, काम करते रहना।

शिकायतकर्ता ने बताया कि शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बहन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उनकी बहन ने मां को फोन कर आपबीती सुनाई। मां ने उसे घर बुलाया तो उसने पूरी घटना बताई। बताया कि बिस्सू पर्व पर उनकी बहन की सगाई होने वाली थी। घटना के बाद 10 अप्रैल की रात को उनकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत बुरी तरह से बिगड़ गई। उसे एक स्थानीय अस्पताल से देहरादून रेफर कर दिया गया।

परिजनों को जान से मारने की धमकी दी
12 अप्रैल को उनकी बहन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया कि घटना के बाद से उन्हें और उनके परिजनों पर पंचायत कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालसी थाने की महिला उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। सोमवार को युवती की चिकित्सकीय जांच और बयान करवाए जाएंगे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, अब मृत्यु पर मिलेंगे ₹8 लाख; मकान नुकसान पर भी बढ़ी सहायता राशि-Newsnetra

चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन यात्रा की तैयारी, श्रद्धालुओं का बनेगा ऑनलाइन रिकॉर्ड-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 12 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra

जेनी ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों को बताया निंदनीय-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने निगला जहर
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 6 5
उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, अब मृत्यु पर मिलेंगे ₹8 लाख; मकान नुकसान पर भी बढ़ी सहायता राशि-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 12, 2026
feature image 5 5
चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन यात्रा की तैयारी, श्रद्धालुओं का बनेगा ऑनलाइन रिकॉर्ड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 12, 2026
Aaj ka Rashifal 12 November 2026
Aaj ka Rashifal 12 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 12, 2026
feature image 35
जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 34
जेनी ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों को बताया निंदनीय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 33
गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में बिक रही नौकरियां, बिना टेंडर चहेतों को मिल रहे काम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?