By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ ने ‘निश्चित पेंशन’ डिफर्ड एन्यूइटी प्लान लॉन्च किया, जो सुहाने दिनों में गारंटी वाली आय देगा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ ने ‘निश्चित पेंशन’ डिफर्ड एन्यूइटी प्लान लॉन्च किया, जो सुहाने दिनों में गारंटी वाली आय देगा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ ने ‘निश्चित पेंशन’ डिफर्ड एन्यूइटी प्लान लॉन्च किया, जो सुहाने दिनों में गारंटी वाली आय देगा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/08 at 9:09 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20241008 WA0002
SHARE

रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ ने ‘निश्चित पेंशन’ डिफर्ड एन्यूइटी प्लान लॉन्च किया, जो सुहाने दिनों में गारंटी वाली आय देगा-Newsnetra

रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ इंश्योरेंस ने देशवासियों को अपनी ज़िंदगी के सबसे सुहाने दिनों में गारंटी के साथ आय प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक नए डिफर्ड एन्यूइटी प्लान, ‘निश्चित पेंशन’ को लॉन्च किया


देहरादून-  08 अक्टूबर, 2024:  देश में जीवन बीमा के क्षेत्र की प्रमुख निजी कंपनियों में से एक, रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एक नए डिफर्ड एन्यूइटी प्लान को लॉन्च किया है, जिसे ‘रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ निश्चित पेंशन’ का नाम दिया गया है। इस प्लान को आजीवन आय सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है, जिससे ग्राहकों को रिटायरमेंट के बाद अपनी आय को सुव्यवस्थित करने और लंबे समय में ब्याज दरों में किसी भी तरह की गिरावट से सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी।

img 20241008 wa00012604712644692564395


भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के नतीजे बताते हैं कि, वर्ष 2041 तक भारत में 60 वर्ष से अधिक उम्र की अनुमानित आबादी लगभग 15.9% (जो वर्ष 2021 में 9.7% से ज्यादा है) होगी। आबादी के स्तर पर इतना बड़ा बदलाव ही रिटायरमेंट समाधान से जुड़ी पॉलिसियों की तेजी से बढ़ रही मांग का मुख्य कारण है। कंपनी के आंतरिक शोध के अनुसार, खुद के लिए और अपने आश्रितों के लिए स्थायी, लंबे समय तक नकदी प्रवाह सुनिश्चित ही रिटायरमेंट की योजना बनाने वाले ग्राहकों की सबसे बड़ी आवश्यकता के रूप में उभर रहा है। ग्राहकों की इसी खास ज़रूरत को ध्यान में रखकर आरएनएल निश्चित पेंशन को तैयार किया गया है।


इस नए प्रोडक्ट के लॉन्च के मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री आशीष वोहरा– ईडी एवं सीईओ, ने कहा, “मौजूदा दौर में एकल परिवार की लगातार बढ़ती संख्या के साथ-साथ के लोगों के अनुमानित जीवन-काल में बढ़ोतरी हुई है, और यह भी सच है कि व्यक्ति की जमा-पूंजी के खत्म हो जाने का जोखिम बढ़ गया है। व्यक्ति को ज़िंदगी के सबसे सुहाने दिनों में गारंटी के साथ आय प्राप्त करने के लिए अपनी रिटायरमेंट की योजना जल्द-से-जल्द शुरू कर देनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि रिटायरमेंट की योजना बनाने में कभी देर नहीं होती। मुझे लगता है कि, आने वाले 10 सालों में रिटायरमेंट प्लान की मांग में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है।”


आरएनएल निश्चित पेंशन वास्तव में ज़िंदगी भर आमदनी की गारंटी, अंतिम जीवित दम्पती के लिए सुनिश्चित आय तथा अगली पीढ़ी के लिए विरासत सुनिश्चित करने जैसी रिटायरमेंट से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती है।

इस प्लान की खास बातें इस प्रकार हैं:

• ज़िंदगी भर के लिए आमदनी की गारंटी: खुद के अलावा आपने जीवनसाथी/बच्चे/भाई-बहन/सास-ससुर के लिए आजीवन नियमित आय

• एन्यूइटी के सुविधाजनक विकल्प: रिटायरमेंट से संबंधित विशेष लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए एन्यूइटी के ढेर सारे विकल्प

• भुगतान की शर्तों में सहूलियत: अपनी ज़रूरत के अनुसार योजना बनाने हेतु 5/6/7/8/10 वर्षों की सीमित संचय अवधि

• गंभीर परिस्थितियों में नकदी की सुविधा: गंभीर बीमारी या पूर्ण स्थायी विकलांगता की स्थिति में नकदी के विकल्प


रिटायरमेंट की कारगर योजना बनाने के लिए अपने और परिवार के लिए आजीवन दर की गारंटी सबसे ज़्यादा मायने रखती है, और आरएनएल निश्चित पेंशन इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करती है। इस योजना में ग्राहकों को भुगतान को स्थगित करके अपनी एन्यूइटी के प्रारंभ की तिथि चुनने के साथ-साथ अपनी ज़रूरतों के अनुसार आमदनी प्राप्त करने की समय-सीमा (मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना) चुनने की सुविधा मिलती है।


इस प्रोडक्ट को ग्राहकों के लिए बहुमूल्य बताते हुए, श्री वोहरा ने कहा, “पेंशन प्रोडक्ट्स सही मायने में आर्थिक रूप से खुद पर निर्भर रहने और अपनी विरासत के निर्माण का सबसे बेहतर विकल्पहैं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लगातार प्रगति, लोगों के संभावित जीवनकाल में वृद्धि और महंगाई से जुड़े दबाव साथ मिलकर व्यक्ति के बहुत लंबे समय तक जीने और अपनी जमा-पूंजी को खत्म करने का जोखिम पैदा करते हैं। हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि, अगर सामान्य रूप से 50 साल की उम्र का कोई ग्राहक 6 वर्षों में 60 लाख रुपये जमा कर लेता है, तो उसे 60 साल की उम्र के बाद से ज़िंदगी भर के लिए सालाना लगभग 6 लाख रुपये की आय प्राप्त हो सके, साथ ही वह अपने पीछे विरासत के रूप में 60 लाख रुपये की मूल जमा-पूंजी छोड़ सके। मुझे पूरा यकीन है कि, सोच-समझकर रिटायरमेंट की योजना बनाने से भारतीयों को रिटायरमेंट के बाद सम्मान के साथ जिंदगी बिताने का अवसर मिलेगा।”



अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – विकास कुमार-  8057409636

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, जो सुहाने दिनों में गारंटी वाली आय देगा, रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ ने 'निश्चित पेंशन' डिफर्ड एन्यूइटी प्लान लॉन्च किया
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?