IAS-PCS अधिकारियों के दायित्व बदले, विजय कुमार जोगदंडे को मिली गृह विभाग की जिम्मेदारी-Newsnetra
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इसके तहत IAS, PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IAS विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव गृह की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IAS आनंद श्रीवास्तव से अपर सचिव राजस्व का दायित्व हटाकर उन्हें अपर सचिव नागरिक उड्डयन और महानिदेशक कृषि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCS अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है। PCS अधिकारी सुन्दरलाल सेमवाल से अपर सचिव समाज कल्याण का दायित्व वापस लिया गया है।
सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रोंकली को अपर सचिव राजस्व और सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।





