छेड़छाड़ व जातिसूचक गाली के आरोपी रिजवान का पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तारी-Newsnetra


एक युवती ने थाना सादाबाद पर तहरीर दी कि वह अपनी पुत्री के साथ अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अभियुक्त रिजवान ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने जाति सूचक शब्द व गाली-गलौज की।
हाथरस की सादाबाद पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।





