By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राजकीय क्रांति दिवस मेले में शहीदों को नमन, पहलगाम हमले के शिकारों को श्रद्धांजलि-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राजकीय क्रांति दिवस मेले में शहीदों को नमन, पहलगाम हमले के शिकारों को श्रद्धांजलि-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

राजकीय क्रांति दिवस मेले में शहीदों को नमन, पहलगाम हमले के शिकारों को श्रद्धांजलि-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/23 at 9:12 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1745422813193
SHARE

राजकीय क्रांति दिवस मेले में शहीदों को नमन, पहलगाम हमले के शिकारों को श्रद्धांजलि-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर विकासखण्ड थलीसैंण के पीठसैंण में आयोजित राजकीय क्रांति दिवस मेला में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी के वीर सिपाहियों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम खुली सांस ले पा रहे हैं। 

fb img 17454228093862958768171061216126
fb img 17454228115312149677540283721782
fb img 17454228151368231460017877710498
fb img 17454228176313163667970989385959



पीठसैंण स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक स्थल पर आयोजित राजकीय क्रांति दिवस मेला का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजली अर्पित की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस नृशंस कृत्य का जवाब अवश्य देगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सरहद पर तैनात वीर जवानों के परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शहीद सैनिकों के सम्मान में देहरादून में शौर्य स्थल का निर्माण किया गया है। राज्य सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिवारजनों को मिलने वाली अनुग्रह सहयोग राशि 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी विधवाओं की पेंशन 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी गयी है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विद्यालयी पाठ्यक्रम में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जीवनी शामिल की जाएगी। थलीसैंण में एक भव्य ऑडिटोरियम और बूंगीधार में एक खेल का मैदान भी बनाया जाएगा। साथ ही पीठसैंण में 100 गरीब व अनाथ बच्चों के लिए हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री ने थलीसैंण क्षेत्र में 10वीं व 12वीं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। राजकीय क्रांति दिवस मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री महेश्वर सिंह माहरा, राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, जिला पंचायत प्रशासक शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल, उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल किशोर रावत, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली विकास समिति पीठसैंण जय सिंह रावत, वीरमणि पोखरियाल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखण्ड द्वारा भव्य ‘दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव’ का शानदार आयोजन-Newsnetra

मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!-Newsnetra

आदि कैलाश रन में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, मई 2027 में होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन!-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 26 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, पहलगाम हमले के शिकारों को श्रद्धांजलि, राजकीय क्रांति दिवस मेले में शहीदों को नमन
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 4
अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखण्ड द्वारा भव्य ‘दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव’ का शानदार आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन सामाजिक October 26, 2026
feature image 3 3
मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 26, 2026
feature image 11 1
आदि कैलाश रन में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, मई 2027 में होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
Aaj ka Rashifal 26 October 2026
Aaj ka Rashifal 26 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 26, 2026
feature image 10 2
‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 9 1
उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप; अंकिता केस से भी जुड़ा है विवाद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 25, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?