By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चौबट्टाखाल के विकास कार्यों की समीक्षा में सख्त हुए Satpal Maharaj, अधिकारियों को दिए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चौबट्टाखाल के विकास कार्यों की समीक्षा में सख्त हुए Satpal Maharaj, अधिकारियों को दिए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

चौबट्टाखाल के विकास कार्यों की समीक्षा में सख्त हुए Satpal Maharaj, अधिकारियों को दिए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/13 at 11:21 AM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20260513 WA00171
SHARE

चौबट्टाखाल के विकास कार्यों की समीक्षा में सख्त हुए Satpal Maharaj, अधिकारियों को दिए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश-Newsnetra

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

मोटर मार्गों, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार, पौड़ी में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर बैठक का शुभारंभ किया।

IMG 20260513 WA0017 IMG 20260513 WA0019

उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें, ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचती हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को भी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके

बैठक में लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न मोटर मार्गों एवं निर्माणाधीन सड़कों की विस्तृत समीक्षा की गयी। कैबिनेट मंत्री ने सड़क निर्माण, सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि आमजन, विशेषकर मरीजों, गर्भवती महिलाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरेखा का कार्य करती हैं। इसलिए दूरस्थ गांवों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि मोटर मार्गों का शीघ्र सर्वेक्षण कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि लंबित सड़क परियोजनाओं को समय पर धरातल पर उतारा जा सके

बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग एवं लोनिवि के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर मामलों का त्वरित निस्तारण करने तथा समस्त लंबित प्रकरणों पर 30 मई तक निरीक्षण प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में राज्य सेक्टर के अंतर्गत वर्ष 2017 एवं उससे पूर्व स्वीकृत कार्यों से संबंधित वन विभाग एवं ग्रामीणों की आपत्तियों वाले 12 प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए

बैठक में बताया गया कि स्टेज-2 के अंतर्गत स्वीकृत 16 कार्यों में से 8 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 6 कार्य प्रगति पर हैं तथा 2 कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो सके हैं। वर्ष 2022 से स्वीकृत 40 डामरीकरण कार्यों में से 35 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, 4 कार्य प्रगति पर हैं तथा एक कार्य की अनुबंध प्रक्रिया संचालित है। मुआवजा वितरण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त वन टाइम मेंटेनेंस के 19 कार्यों तथा आपदा एवं विशेष मरम्मत से संबंधित 29 कार्यों की भी समीक्षा की गयी।

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन मोटर मार्गों एवं अन्य विकास कार्यों को वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए, जिससे आमजन को आवागमन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

बैठक में पेयजल विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, जल संस्थान, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई, पशुपालन, बाल विकास, युवा कल्याण एवं समाज कल्याण विभागों की भी विस्तृत समीक्षा की गयी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में स्वीकृत 10 पदों के सापेक्ष 7 कार्मिक कार्यरत पाए गए, जबकि 3 पद रिक्त हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कहीं भी झूलती विद्युत लाइनें एवं क्षतिग्रस्त अथवा झुके हुए विद्युत पोल न रहें। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पर्यटन विभाग को सतपुली स्थित एंग्लिंग हट के कार्यों की जांच करने तथा सिंचाई विभाग को सतपुली निरीक्षण भवन का निर्माण कार्य आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह रावत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, जल निगम के मोहम्मद मिशम, आरटीओ विमल पांडे, डीएसटीओ राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी, विद्युत विभाग से अभिनव रावत, एएमए जिला पंचायत भावना रावत, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) अंशुल बिष्ट, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडेय, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra

मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: अधिकारियों को दिए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश-Newsnetra, चौबट्टाखाल के विकास कार्यों की समीक्षा में सख्त हुए Satpal Maharaj
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3 1
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?