उत्तरकाशी में सौरभ भट्ट मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल, हैप्पी ज्वेलर्स बनी विजेता-Newsnetra
आज रामलीला मैदान, उत्तरकाशी में सौरभ फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री सौरभ भट्ट प्रथम मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
फाइनल मुकाबला हैप्पी ज्वेलर्स एवं JR कैफे के मध्य खेला गया, जिसमें हैप्पी ज्वेलर्स टीम विजेता तथा JR कैफे टीम उपविजेता रही। दोनों ही टीमों को शानदार खेल प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

साथ ही इस टूर्नामेंट के आयोजक, ऊर्जावान युवा छोटे भाई आकाश भट्ट जी को विशेष बधाई, जो युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक श्री विजयपाल सजवान जी, जिला महामंत्री श्री महावीर नेगी जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री बाल्शेकर नौटियाल जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री अनिल रावत जी, सभासद आदित्य चौहान जी श्री विजय प्रकाश भट्ट जी, छात्र संघ अध्यक्ष विनय चौहान जी ,श्री हरीश भट्ट जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
खेल हमारे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देता है। ऐसे आयोजनों के लिए सभी आयोजकों को पुनः बधाई।





