By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: ‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ अभियान का ऐलान, इंडिया गठबंधन ने 8 अक्टूबर को गांधी पार्क से मार्च निकालने का किया ऐलान-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > ‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ अभियान का ऐलान, इंडिया गठबंधन ने 8 अक्टूबर को गांधी पार्क से मार्च निकालने का किया ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ अभियान का ऐलान, इंडिया गठबंधन ने 8 अक्टूबर को गांधी पार्क से मार्च निकालने का किया ऐलान-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/03 at 2:42 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
b5de66ef 5434 45e3 8c3c 56687ffacd54 1
SHARE

‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ अभियान का ऐलान, इंडिया गठबंधन ने 8 अक्टूबर को गांधी पार्क से मार्च निकालने का किया ऐलान-Newsnetra

3 अक्टूबर 2026

देहरादून। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता में 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ अभियान चलाने की घोषणा की गई। अभियान के तहत जिला, शहर, ब्लॉक और प्रखंड स्तर पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वक्ताओं ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही की मांग उठाई।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

वक्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उन्हें दी गई इम्यूनिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन तब तक संघर्ष जारी रखेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार को कुर्सी से नहीं हटाया जाता, जवाब दे ही तय कर, प्रत्येक नागरिक का वोट सुरक्षित नहीं हो जाता।

b5de66ef 5434 45e3 8c3c 56687ffacd54
b43d1598 13c8 4aff b973 7665c8823ae3
79654879 54e0 43bc 9c47 73c12239a720
9a68c63d 97b4 4de4 aeb2 52961be23911
0d0bbae2 4627 4350 87fe 7335e04b2fcd

डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने अभियान की मुख्य रूपरेखा रखते हुए बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल संयुक्त रूप से कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने 8 अक्टूबर को प्रस्तावित मार्च और विरोध कार्यक्रम की जानकारी भी दी। देहरादून में यह मार्च गांधी पार्क से निकाला जाएगा।

लेखराज, राज्य सचिवालय सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल इस मुद्दे पर एकजुट रहेंगे और मिलकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने मतदाता सूची से हटाए गए नामों पर आपत्ति जताते हुए ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि जब मतदाताओं के अधिकारों पर सवाल उठ रहे हों, तब इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

सुजाता पॉल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि मतदाता के अधिकार पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “वोट के हत्यारों के खिलाफ जनता सड़क पर उतरेगी। संविधान का गला घोंटकर लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी जा सकती।”

विक्रम सिंह पुन्डीर, जिला सचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने कहा कि 8 अक्टूबर के कार्यक्रम में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिला, शहर और ब्लॉक स्तर पर संयुक्त कार्यक्रमों के माध्यम से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

शीशपाल बिष्ट, कांग्रेस प्रवक्ता एवं इंडिया गठबंधन संयोजक ने ईसीआई-नेट (ECI-NET) सॉफ्टवेयर को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली तकनीकी व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग को स्पष्ट और सार्वजनिक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आपत्तियां सामने आ रही हों, तब पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इस प्रेस वार्ता में सीपीएम के राज्य समिति सदस्य हिमांशु चौहान और समाजवादी पार्टी की फहमीदा बानो भी मौजूद रहे।

हेमा बोरा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल इस संघर्ष में साथ हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से आगे भी कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

सुजाता पॉल
प्रदेश उपाध्यक्ष
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra

6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra

अंकिता न्याय यात्रा में भिड़े कांग्रेस के गुट, प्रीतम सिंह ने संभाला मोर्चा-Newsnetra

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार-Newsnetra

देहरादून के समर वैली स्कूल में हंगामा, छात्राओं से बदसलूकी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 6 1
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 5 1
6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
feature image 4 1
अंकिता न्याय यात्रा में भिड़े कांग्रेस के गुट, प्रीतम सिंह ने संभाला मोर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
feature image 3 1
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 2 2
देहरादून के समर वैली स्कूल में हंगामा, छात्राओं से बदसलूकी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 24, 2026
feature image 1 3
बदरीनाथ धाम पहुंचे उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?