By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एसबीआई कार्ड और टाइटन ने मिलकर ‘TITAN SBI CARD” लॉन्च किया-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एसबीआई कार्ड और टाइटन ने मिलकर ‘TITAN SBI CARD” लॉन्च किया-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

एसबीआई कार्ड और टाइटन ने मिलकर ‘TITAN SBI CARD” लॉन्च किया-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/28 at 4:42 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20240328 WA0006
SHARE

एसबीआई कार्ड और टाइटन ने मिलकर ‘TITAN SBI CARD” लॉन्च किया-Newsnetra

देहरादून – 28 मार्च, 2024: एसबीआई कार्ड, भारत के सबसे बड़े प्योर-प्ले क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता, ने टाइटन कंपनी लिमिटेड, आभूषण, घड़ियों, चश्मे और एथनिक वियर की श्रेणियों में अग्रणी खिलाड़ी, के साथ पार्टनरशिप में आज टाइटन एसबीआई कार्ड लॉन्च किया है। अपनी तरह का अनोखा शॉपिंग क्रेडिट कार्ड कंज़्यूमर्स की आकांक्षात्मक खर्च की ज़रूरतें पूरी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। टाइटन एसबीआई कार्ड विभिन्न जीवनशैली श्रेणियों में खर्च पर त्वरित लाभ प्रदान करता है। कैशबैक, टाइटन गिफ़्ट वाउचर और रिवॉर्ड पॉइंट जैसी सुविधाओं के साथ, कार्डहोल्डर सालाना 2,00,000 रुपए से ज़्यादा के ख़ास फ़ायदे ले सकते हैं। कोई भी व्यक्ति एसबीआई कार्ड वेबसाइट (https://www.sbicard.com/) या टाइटन स्टोर्स पर जाकर एसबीआई कार्ड स्प्रिंट के माध्यम से पूरी तरह से डिजिटल तरीके से कार्ड के लिए नामांकन कर सकता है।



टाइटन एसबीआई कार्ड, एक इंडस्ट्री-फ़र्स्ट को-ब्रैंड कार्ड है, जो आभूषण, घड़ियों और आईवियर जैसी हाई वैल्यू ख़र्च श्रेणियों पर सोच-समझकर क्यूरेटेड फ़ायदे देता है। यह कार्ड घड़ियों की श्रेणी में टाइटन पर 7.5% कैशबैक देता है; महिलाओं की एथनिक वियर श्रेणी में तनीरा; आईवियर श्रेणी में टाइटन आईप्लस; और अन्य गैर-आभूषण टाइटन ब्रैंड। आभूषण क्षेत्र में अपनी तरह का पहला कार्ड यह  करता है कि आभूषण खरीदारी कस्टमर के लिए एक रोमांचक और समान रूप से फ़ायदेमंद मामला बन जाए। कार्डहोल्डर अपने ऑफ़लाइन और ऑनलाइन स्टोर पर मिया, कैरेटलेन और ज़ोया से टाइटन एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदारी करने पर 5% कैशबैक के पात्र हैं। इसके अलावा, तनिष्क से खरीदारी करने पर, उन्हें खर्च के 3% मूल्य के टाइटन गिफ़्ट वाउचर मिलते हैं।

images 75366758987493202672

इस लॉन्च पर बोलते हुए, एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ श्री अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा, “आकांक्षी जीवनशैली और उत्पादों के प्रति भारतीय कंज़्यूमर का रुझान बढ़ रहा है। हमें टाइटन एसबीआई कार्ड पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो एक विशेष क्रेडिट कार्ड है और हमारे कस्टमर की जीवनशैली के लिए खर्च करने की ज़रूरतों को पूरा करता है। यह लॉन्च हमारे लिए बहुत अहम है क्योंकि यह प्रीमियम रिटेल कैटेगरी की दिग्गज कंपनी टाइटन के साथ हमारी पार्टनरशिप की शुरुआत के बारे में भी बात करता है। हमें उम्मीद है कि हमारे कस्टमर हमारे पहले से ही मज़बूत प्रीमियम पोर्टफ़ोलियो में इस नए जुड़ाव की सराहना करेंगे और इसके ज़रिए अधिकतम फ़ायदा हासिल करेंगे।”



अपने विचार बाँटते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड के एमडी श्री सी. के. वेंकटरमन ने कहा, “भारत रीटेल पारिस्थितिकी तंत्र में वर्ष-दर- वर्ष बढ़ते कंज़्यूमर खर्च के साथ तीसरा सबसे बड़ा कंज़्यूमर बाज़ार बनने की राह पर है। वास्तव में, टाइटन में, हमने अलग-अलग सेगमेंट में अपने कंज़्यूमर की माँग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। सभी श्रेणियों में हमारी सतत विकास गति, हमारे मूल्य प्रस्ताव में हमारे कंज़्यूमर के विश्वास को दिखाती है। हमें इस ख़ास को-ब्रैंड कार्ड को लॉन्च करने के लिए एसबीआई कार्ड के साथ पार्टनरशिप करके खुशी हो रही है जो हमारे कंज़्यूमर की आकांक्षाओं को और मज़बूत करेगा। इस कार्ड से, हम अपने कस्टमर को उनके पसंदीदा टाइटन ब्रैंडों में खरीदारी करते समय रोमांचक फ़ायदए देकर उन्हें और मज़बूत बनाना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त, समाज के प्रति टाइटन की प्रतिबद्धता और उसके पर्यावरण के प्रति जागरूक अभियान का नेतृत्व करते हुए, हमें प्रत्येक स्वीकृत कार्ड के लिए एक पेड़ लगाने में खुशी होगी|”



इसके अलावा, यह टाइटन के पारिस्थितिकी तंत्र से परे कस्टमर को यात्रा से जुड़ी जीवनशैली के फ़ायदे देता है। टाइटन एसबीआई कार्ड घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज में 8 मुफ़्त विज़िट (प्रति तिमाही अधिकतम 2 विज़िट) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज में 4 मुफ़्त विज़िट (प्रति तिमाही अधिकतम 2 विज़िट) देता है। इसके अलावा, कार्डहोल्डर को डाइनिंग और अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों सहित गैर-टाइटन ब्रैंडों पर खर्च किए गए हर 100 रुपए पर 6 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।



टाइटन एसबीआई कार्ड कई खर्च-आधारित माइलस्टोन के फ़ायदों के साथ भी पैक है। कार्डहोल्डर कार्ड सदस्यता वर्ष के दौरान 3 लाख रुपए के वार्षिक खर्च के माइलस्टोन तक पहुँचने पर खर्च-आधारित शुल्क रिवर्सल के लिए पात्र हैं। जब कार्डधारकों का वार्षिक खर्च माइलस्टोन 5 लाख रुपये और 10 लाख रुपये तक पहुंच जयेगा तो वे किसी भी टाइटन ब्रांड से क्रमशः 5,000 रुपये और 10,000 रुपये के गिफ़्ट वाउचर के लिए पात्र हैं।



कार्ड की जॉइनिंग और वार्षिक रिन्यूअल फ़ी 2,999 रुपए और इसके साथ टैक्स लागू होंगे। कॉन्टैक्टलेस कार्ड (संपर्क रहित कार्ड) RuPay के साथ-साथ वीज़ा (VISA) पेमेंट प्लैटफ़ॉर्म पर भी मौजूद है। इसके अलावा, पर्यावरण के प्रति सजग नज़रिया अपनाते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड और एसबीआई कार्ड Grow-Trees.com के सहयोग से हर एक अप्रूव्ड कार्ड के लिए एक पेड़ लगाएँगे।



अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –  विकास कुमार- 8057 409636

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, SBI Card and Titan launch Titan SBI Card, titan card
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

हल्द्वानी में धामी की 8 बड़ी घोषणाएं
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
Vibrant Apple and Kiwi Festival News Poster
देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Uttarakhand Hailstorm Damage Survey
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
img 1518
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?