By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश में गणित पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश में गणित पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरशिक्षा

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश में गणित पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/05/11 at 7:35 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20240511 WA0015
SHARE


श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश में गणित पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया-Newsnetra

टीएचडीसीआईएल ने पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश में गणित पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया


ऋषिकेश- 11-05-2024: देश के समग्र विकास और समृद्धि के लिए समर्पित विद्युत क्षेत्र के अग्रणी उपक्रम के रूप में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने बताया कि राष्ट्र को 24×7 स्वच्छ और किफायती विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के अपने लक्ष्य के साथ-साथ, टीएचडीसीआईएल उत्तराखंड राज्य के विकास में भी एक सक्रिय खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है |

श्री शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 10 मई 2024 को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में गणित विभाग द्वारा आयोजित नॉनलीनियर विश्लेषण और अनुप्रयोगों (आईसीएनएए 2024) और प्राचीन भारतीय गणित पर संगोष्ठी पर 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International Conference on Nonlinear Analysis and Applications (ICNAA 2024) & Symposium on ancient Indian Mathematics) का उद्घाटन किया गया।

उक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान जापान, दक्षिण अफ्रीका और नेपाल सहित कई देशों से आए प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों ने सम्मेलन में उपस्थित सभी को संबोधित किया और प्रतिभागियों के विविध समूह के साथ अपनी विशेषज्ञता भी साझा की।

इस अवसर पर श्री विश्नोई ने कहा कि स्वर्गीय प्रोफेसर एस.एल. सिंह के सम्मान में आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य प्राचीन भारतीय गणित की गहन विरासत के साथ-साथ नॉनलीनियर विश्लेषण के क्षेत्रों का अन्वेषण करना है। उन्होंने आगे बताया कि टीएचडीसीआईएल समय-समय पर विभिन्न पहलों के मध्यम से शिक्षा जगत को समर्थन और बढ़ावा देने में कार्यशील रहा है। यह सम्मेलन प्रतिभागियों के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अपनी तकनीकी जानकारी प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

श्री शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) टीएचडीसीआईएल ने श्रीमती कृष्णा सिंह, विशिष्ट अतिथि और पत्नी स्वर्गीय प्रोफेसर एस. एल. सिंह; प्रोफेसर एम. एस. रावत, कैंपस निदेशक; प्रोफेसर अनीता तोमर, संयोजक; प्रोफेसर यासुनोरी किमुरा, तोहू विश्वविद्यालय, जापान; प्रोफेसर पी. वीरमणि, आईआईटी मद्रास; प्रोफेसर कनहिया झा, काठमांडू विश्वविद्यालय नेपाल, अन्य प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों का स्वागत किया |

सम्मेलन को खास बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह बड़े सम्मान और गर्व का विषय है कि यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ की स्मृति और सम्मान में आयोजित किया जा रहा है, जो साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से थे और उन्होंने उत्तराखंड राज्य में अपनी शिक्षा को निखारा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन श्रीनिवास रामानुजन्, आर्यभट, भास्कराचार्य, श्री सत्येन्द्र नाथ बोस और श्री डी. आर. कापरेकर जैसे दिग्गजों के योगदान का सम्मान करते हुए आज की पीढ़ी के साथ गणित के महत्व को साझा करने का एक मंच है।

img 20240511 wa0014740956790049709436


उन्होंने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या, डॉ. ई. श्रीधरन, श्री के. एल. राव, और श्री. हार्वे स्लोकम जैसे व्यक्तित्वों द्वारा देश की प्रतिष्ठित परियोजनाओं का नेतृत्व करने के लिए उनकी भी सराहना की।

श्री सिंह ने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सामाजिक उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है | निगम प्रगति और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा के महत्व में दृढ़ता से विश्वास करता है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए टीएचडीसीआईएल द्वारा विभिन्न विषयों में क्षेत्रीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए भागीरथीपुरम, टिहरी में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना भी की गई है। उन्होंने आगे बताया कि निगम के कॉरपोरेट समाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत, टीएचडीसीआईएल ने शिक्षा को बढ़ावा देने और एक शिक्षित भारत के सपने को साकार करने के लिए विभिन्न पहलों को शामिल किया गया है | इसी के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर 850 से अधिक छात्र-छात्राओं हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 3 स्कूलों संचालन करना भी शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं में रोजगार, कौशल और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र भी निगम द्वारा चलाये जा रहे हैं। यह पहलें शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने के टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं |



डा. ऐ. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार) द्वारा जारी

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, ऋषिकेश में गणित पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

हल्द्वानी में धामी की 8 बड़ी घोषणाएं
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
Vibrant Apple and Kiwi Festival News Poster
देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Untitled design 1
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
img 1518
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?