By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: THDC इंडिया लिमिटेड में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2023 का सफलतापूर्वक आयोजन
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > THDC इंडिया लिमिटेड में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2023 का सफलतापूर्वक आयोजन
उत्तराखंड

THDC इंडिया लिमिटेड में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2023 का सफलतापूर्वक आयोजन

News Netra
Last updated: 2023/11/24 at 1:40 PM
News Netra
Share
4 Min Read
IMG 20231124 WA0015
SHARE

ऋषिकेश से संवाददाता सोबिंदर रावत : – 24.11.2023: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में उत्तराखंड राज्य के स्कूली छात्र-छात्राओं हेतु ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2023 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान में उत्तराखंड के लिए नोडल एजेंसी के रूप में टीएचडीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

IMG 20231124 WA0013 IMG 20231124 WA0014

आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने इस अवसर पर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय, बीईई, राज्य सरकार और अन्य हितधारकों के बीच प्रभावी सहयोग पर प्रकाश डाला।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

विश्नोई ने बताया कि टीएचडीसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के 283 स्कूलों के कुल 1,69,787 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो पिछले वर्ष की 1,50,388 विद्यार्थियों की संख्या से अधिक रहा। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक), श्री शैलेन्द्र सिंह इस प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सिंह ने प्रतियोगिता में ग्रुप ए (कक्षा 5वीं, 6वीं और 7वीं) और ग्रुप बी (कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं) दोनों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को रुपए 50,000/-, रुपए 30,000/- और रुपए 20,000/- के पुरस्कार प्रदान किए व साथ ही रुपए 7,500/- के 10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया।

ग्रुप ए से शताक्षी वतश, आचार्यकुलम, हरिद्वार ने प्रथम, आरुषि सिंह, आचार्यकुलम, हरिद्वार ने द्वितीय और देव सिंह, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया और ग्रुप बी से रॉनित राज, आचार्यकुलम, हरिद्वार ने प्रथम, आरोही चौधरी, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय और यक्षराज सिंह, आचार्यकुलम, हरिद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अपने संबोधन के दौरान शैलेन्द्र सिंह ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया और सोच समझ कर ऊर्जा का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों की चित्रकलाएं “एक धरती, अनेक प्रयास” और “लाईफ – बिना सोचे-समझे और विनाशकारी उपभोग के बजाय विवेकपूर्ण उपयोग” जैसे विषयों आधारित रही।

सिंह ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि इस प्रतियोगिता के विषय जिम्मेदार ऊर्जा प्रथाओं की तत्काल आवश्यकता को दर्शाते हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि राष्ट्र के भविष्य के रूप में, बच्चों को इन सिद्धांतों को सीखना चाहिए और उनके प्रति अग्रसर होना चाहिए। साथ ही कहा कि बच्चों की कल्पना ने यह दिखाया है कि सबके सहयोग और साझेदारी से ही हम सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य बना सकते हैं।

सिंह ने बताया कि ग्रुप ए और ग्रुप बी दोनों के प्रथम तीन विजेता नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही उन्होंने पिछले वर्ष की उपलब्धि को भी साझा किया, जहां उत्तराखंड राज्य के एक प्रतिभागी ने ग्रुप ए श्रेणी के तहत दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता था। – डा. ऐ. एन, त्रिपाठी, अपर महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार) द्वारा जारी

logofinal
News Netra

You Might Also Like

अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra

देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra

देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra

पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 29
अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 28
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 23, 2026
feature image 27
देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 23, 2026
feature image 25
देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24 1
पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24
राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?