By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चारधाम की मर्यादा पर सख्ती: बदरी-केदारनाथ समेत चारों धामों में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चारधाम की मर्यादा पर सख्ती: बदरी-केदारनाथ समेत चारों धामों में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

चारधाम की मर्यादा पर सख्ती: बदरी-केदारनाथ समेत चारों धामों में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/01/18 at 11:43 AM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
Top 10 Things to Do in Chardham Yatra
SHARE

चारधाम की मर्यादा पर सख्ती: बदरी-केदारनाथ समेत चारों धामों में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक-Newsnetra

रील और ब्लॉग बनाने के दौरान धार्मिक स्थलों पर आ रहे विवाद के मामलों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त ने आज बैठक में अहम निर्देश दिए। चारधाम यात्रा के दौरान मोबाइल फोन से रील और ब्लॉग बनाने के बढ़ते चलन पर अब रोक लगा दी है।

इस वर्ष चारधाम की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भीतर अब श्रद्धालु मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के फोन सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था बनाए जाएंगे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए शनिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय व गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने बैठक ली। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि सभी जनपदों को फरवरी माह तक चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी जाएगी।

अब समय कम रह गया है और कार्य बहुत अधिक हैं। ऐसे में जो कार्य अति आवश्यक हैं, उनकी सूची तीन दिन के भीतर शासन को भेज दें। गढ़वाल आयुक्त ने यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा से संबंधित अत्यावश्यक कार्यों की अपने स्तर पर स्क्रूटनी करते हुए एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाए तथा फास्ट ट्रैक मोड में कार्य प्रारंभ किए जाएं।

श्रद्धालुओं के मोबाइल जमा करने की बनाई जाएगी व्यवस्था
गढ़वाल आयुक्त पांडेय ने कहा कि धामों में रील और ब्लाॅग बनाने के दौरान अक्सर विवाद की घटनाएं सामने आती हैं। बदरीनाथ में सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा। बीकेटीसी व संबंधित जिलाधिकारी धामों से पहले श्रद्धालुओं के मोबाइल जमा करने की उचित व्यवस्था बनाएंगे।
गढ़वाल आयुक्त ने एनएच, एनएचआईडीसीएल, लोनिवि व बीआरओ को 31 मार्च तक सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग व धामों में संचार की बेहतर सुविधा के लिए बीएसएनएल को पर्याप्त संसाधन जुटाने को कहा। यात्रा मार्ग के सभी होटल एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (जीएमवीएन) गेस्ट हाउसों में यात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था, होल्डिंग प्वाइंट एवं पार्किंग स्थलों की क्षमता विकसित करने तथा स्टेक होल्डर्स के साथ पृथक बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

चिकित्साधिकारियों की रोटेशन में रहेगी ड्यूटी

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों की ड्यूटी 15 दिन के रोटेशन पर लगाई जाए। ड्यूटी के लिए चार डाक्टरों का पैनल बनाए। विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात किए जाएं। एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।

पूर्व की भांति रहेगी पंजीकरण व्यवस्था
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि पंजीकरण की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। व्यवस्था पूर्व की भांति (60 फीसदी ऑफलाइन व 40 फीसदी ऑनलाइन) यथावत रहेगी। हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित को निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए। वर्तमान में हरिद्वार में 38 पंजीकरण काउंटर हैं।

छोटी बसों की शटल सेवा पर विचार
डीएम उत्तरकाशी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि जाम से निपटने के लिए छोटी बसों की शटल सेवा पर विचार किया जा रहा है। अक्सर बड़ी बसों से जाम की स्थिति बन रही है। एसपी सरिता डोभाल ने बताया कि इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री हाईवे पर पर्यटन पुलिस की कुछ नई चौकियां बनाई जाएंगी। पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस फोर्स के लिए प्री फैब्रिकेटेड आवास बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए इस बार करीब 6 करोड़ 35 लाख रुपये की मांग की है।

ब्रह्मपुरी चौकी के समीप हाईवे का होगा चौड़ीकरण

बैठक में टिहरी डीएम निकिता खंडेलवाल ने गढ़वाल आयुक्त को बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी में आरटीओ की चेक पोस्ट है। यहां पर यात्रा वाहनों के ग्रीन कार्ड की जांच की जाती है। लेकिन स्थान कम होने के कारण यहां जाम की स्थिति बन जाती है। डीएम टिहरी ने चौकी को करीब 2 किमी आगे स्थानांतरित किए जाने का सुझाव रखा। लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त स्थान भूस्खलन जोन में है, जिससे वहां चौकी का निर्माण नहीं किया जा सकता। बाद में ब्रह्मपुरी चौकी के समीप हाईवे चौड़ा किए जाने का निर्णय लिया गया।

2023 में आए थे रिकाॅर्ड 56 लाख यात्री

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि वर्ष 2023 में रिकाॅर्ड 56 लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए आए थे। विगत यात्रा सीजन में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की तथा सभी के सहयोग से यात्रा का सफल संचालन किया गया। इस वर्ष यात्रा को और अधिक सुगम एवं सरल बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra

मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra

नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra

देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, चारधाम की मर्यादा पर सख्ती: बदरी-केदारनाथ समेत चारों धामों में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 44
जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 15, 2026
Untitled design 43
मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 42
नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 15, 2026
Untitled design 41
देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 40
मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?