नामांकन से पहले ही छात्रसंघ चुनाव का हुड़दंग शुरू, चौरास परिसर में देर रात तक हंगामा-Newsnetra
श्रीनगर गढ़वाल। छात्रसंघ चुनाव को लेकर श्रीनगर गढ़वाल के चौरास परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। हालांकि अभी छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही परिसर में चुनावी माहौल का असर दिखाई देने लगा है। शनिवार रात चौरास परिसर में छात्रों का जमकर हुड़दंग देखने को मिला।
देर रात तक परिसर में चुनावी गतिविधियों के नाम पर शोर-शराबा और हंगामा चलता रहा। इस दौरान छात्रों की भीड़ और चुनावी हलचल के कारण परिसर का माहौल काफी गरम नजर आया। मामले को लेकर परिसर में अनुशासन और चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

छात्रसंघ चुनावों में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत कई तरह के नियम निर्धारित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और अनुशासित बनाए रखना है। लेकिन चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आने लगे हैं।
शनिवार रात हुई गतिविधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों का कहना है कि चुनावी माहौल में उत्साह स्वाभाविक है, लेकिन परिसर की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना भी जरूरी है।
अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर क्या कदम उठाता है और आगामी छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह समिति के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए किस तरह की व्यवस्था लागू की जाती है।





