By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Sushil Kumar Modi का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में विलीन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > Sushil Kumar Modi का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में विलीन-Newsnetra
ताज़ा खबरदेश

Sushil Kumar Modi का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में विलीन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/05/15 at 6:34 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
image editor output image1520899342 1715778101647
SHARE

Sushil Kumar Modi का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में विलीन-Newsnetra

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम Sushil Kumar Modi का अंतिम संस्कार मंगलवार की रात पटना में किया गया. उनके अंतिम संस्कार में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे थे. इससे पहले सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को बिहार विधानमंडल और भाजपा कार्यालय ले जाया गया.

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को पटना के दीघा घाट पर हुआ. जहां उन्हें उनकी अनंत यात्रा के लिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनके बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
सुशील मोदी को दी गई अंतिम विदाई 1024x5764215652865219556355 1

पैतृक आवास पर आम लोगों ने किए दर्शन


72 वर्षीय सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था. वे पिछले छह माह से गले के कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. इससे पहले मंगलवार को दोपहर करीब 2.45 बजे परिवार के सदस्य और उनके करीबी सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को विमान से पटना लेकर पहुंचे. उनके पार्थिव शरीर को सबसे पहले आम लोगों के दर्शन के लिए राजेंद्र नगर रोड नंबर 6 स्थित उनके पैतृक घर लाया गया. इसके बाद विजय निकेतन (संघ कार्यालय) में उन्हें विदाई दी गई. संघ कार्यालय से सुशील मोदी का पार्थिव शरीर बिहार विधानमंडल लाया गया. यहां दोनों सदनों के सदस्यों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

भाजपा कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
विधानमंडल परिसर से पार्थिव शरीर वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय लाया गया. यहां पर मौजूद भाजपा के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने उनको अश्रुपूर्ण विदाई दी. देर शाम भाजपा कार्यालय से अंतिम यात्रा निकाली गयी, जो आयकर गोलंबर, पुनाईचक, विश्वेश्वरैया भवन, अटल पथ होते हुए दीघा घाट पर पहुंच कर समाप्त हो गयी.

अंतिम विदाई में तमाम नेता रहे मौजूद
सुशील मोदी को अंतिम विदाई देने वालों में बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, हरि सहनी, जदयू के वरिष्ठ नेता व मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, हरि सहनी, प्रेम कुमार, रेणु देवी, रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रुढ़ी, राधामोहन सिंह, अश्विनी कुमार चौबे आदि शामिल रहे.

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के सभी वरीय नेताओं ने शोक जताया।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, Sushil Kumar Modi का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में विलीन
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?