By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 05 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > Public Poll > टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 05 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन-Newsnetra
Public Pollताज़ा खबर

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 05 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/25 at 6:23 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20241025 WA0063
SHARE



टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 05 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन-Newsnetra

 

ऋषिकेश, 25-10-2024: ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन और देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से 05वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन अपने कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में किया। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर.के. विश्नोई ने बताया कि 25 से 27 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित तीन दिवसीय आयोजन में राज्यभर के प्रतिभागियों को अपने योग कौशल का प्रदर्शन करने का एक विशेष मंच प्रदान किया गया है।


इस कार्यक्रम का उद्घाटन टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक), श्री शैलेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री दिनेश्वर प्रसाद रतूड़ी (पूर्व वायुसेना अधिकारी), डॉ. सुभाष कुमार (आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, टिहरी-गढ़वाल), श्री वीर सिंह, कार्यपालक निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट), टीएचडीसीआईएल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक संतुलित और सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की सामाजिक उत्थान की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टीएचडीसीआईएल ने स्वास्थ्य, खेल और कल्याण के क्षेत्र में विशेष रूप से युवाओं और समाज के पिछड़े वर्गों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। 


श्री सिंह ने कहा, “टीएचडीसीआईएल हमेशा से उत्तराखंड की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहलों के माध्यम से कार्यरत रहा है। इस तरह के आयोजन हमारी सामाजिक प्रतिबद्धता को तो दर्शाते ही हैं, साथ ही स्वस्थ और जागरूक समाज की दिशा में हमारे प्रयासों को और भी मजबूत करते हैं।”


टीएचडीसीआईएल स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के विकास में योगदान देता आया है, जिससे न केवल उत्तराखंड बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी स्थायी विकास को गति मिल रही है। स्कूलों की स्थापना से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, कंपनी ने विभिन्न समुदाय के समग्र विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। श्री सिंह ने इस अवसर पर यह भी कहा कि शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देने वाली यह योगासन प्रतियोगिता केवल प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि समाज के व्यापक और समग्र विकास के दृष्टिकोण का अभिन्न हिस्सा भी है।


श्री सिंह के संबोधन के पश्चात् प्रतिभागियों ने अपने समर्पण का परिचय अद्भुत योग कला प्रदर्शन के माध्यम से दिया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और उद्घाटन समारोह में एक नई ऊर्जा का संचार किया।


तीन दिवसीय इस योगासन प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग 300 प्रतिभागी देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाग कर रहे हैं, जो योग के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता योग की प्राचीन धरोहर को बढ़ावा देने के साथ ही प्रतिभागियों के लिए अपने योग कौशल का प्रदर्शन करने का एक प्रमुख मंच है।

 

 

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra

देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra

देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra

पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 05 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 29
अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 28
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 23, 2026
feature image 27
देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 23, 2026
feature image 25
देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24 1
पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24
राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?