By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: THDCIL को विद्युत क्षेत्र में “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड-2024” से सम्मानित किया गया -Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > THDCIL को विद्युत क्षेत्र में “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड-2024” से सम्मानित किया गया -Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

THDCIL को विद्युत क्षेत्र में “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड-2024” से सम्मानित किया गया -Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/21 at 5:39 PM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
IMG 20240321 WA0013
SHARE

THDCIL को विद्युत क्षेत्र में “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड-2024” से सम्मानित किया गया -Newsnetra

ऋषिकेश, 21-03-2024: श्री आर. के. विश्‍नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसीआईएल ने अवगत कराया कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को विद्युत क्षेत्र में गोल्‍ड कैटेगरी का प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड- 2024” प्रदान किया गया। श्री विश्‍नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और इस पुरस्कार की प्राप्ति टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा किफायती विद्युत प्रदान करने एवं पर्यावरणीय दुष्‍परिणाम के समाधान के लिए व्यावसायिकता और संवेदनशीलता के प्रदर्शन का प्रमाण है। यह पुरस्कार समारोह 20 मार्च, 2024 को जेडब्ल्यू मैरियट एयरोसिटी, नई दिल्ली में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2024 और वैश्विक पर्यावरण – सुरक्षा पुरस्कार- 2024 के दौरान आयोजित किया गया ।

img 20240321 wa0014459539803041611582

श्री विश्नोई ने कहा कि इस वार्षिक पुरस्कार में टीएचडीसीआईएल की उपलब्धि विद्युत क्षेत्र में पर्यावरणीय सततता एवं नवाचार में उसके उत्‍कृष्‍ट योगदान को प्रदर्शित करती है। टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में अपना स्‍थान बनाए हुए है, जो पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता और विद्युत के सतत उत्‍पादन के लिए एक सामंजस्यपूर्ण सहयोग का प्रदर्शन करता है।

श्री विश्नोई ने आगे अवगत कराया कि कंपनी की बहुमुखी पहल, सामुदायिक जुड़ाव और बुनियादी मूल्यों के अनुपालन ने ग्लोबल अवार्ड- 2024 के लिए टीएचडीसीआईएल को एक उत्कृष्ट दावेदार के रूप में स्‍थापित किया ।

श्री शैलेंद्र सिंह , निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसीआईएल ने निगम के सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वसनीय और किफायती विद्युत स्रोतों को विकसित करने के अपने प्रयास में टीएचडीसीआईएल द्वारा पर्यावरणीय संवेदनशीलता के साथ निरंतर उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन का परिणाम है।  टीएचडीसीआईएल का अनुकरणीय योगदान और उपलब्धियाँ हमें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य प्राप्तकर्ता के रूप में स्थापित करती हैं। श्री शैलेंद्र सिंह ने आगे कहा कि आंतरिक जागरूकता कार्यक्रमों से लेकर वैश्विक सहयोग तक संगठन का समग्र दृष्टिकोण एक निश्चित सतत एवं सुनहरे भविष्य के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सुदृढ बनाता है।

इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल की ओर से महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण), श्री अमरदीप ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान, लोक नायकों, टीमों, इकाइयों, परियोजनाओं और संगठनों को उनके असाधारण योगदान, प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जो नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों और सतत पर्यावरणीय विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए सकारात्‍मक सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत हैं।

img 20240321 wa00137478147175023888158

  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत क्षेत्र का अग्रणी एवं लाभ अर्जित करने वाला सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे जल विद्युत, सौर, पवन और तापीय विद्यत स्रोतों के दोहन में विशेषज्ञता हासिल है। टीएचडीसीआईएल की वर्तमान संस्‍थापित क्षमता 1587 मेगावाट है, जिसमें उत्तराखंड में टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट तथा द्वारका में 63 मेगावाट के पवन ऊर्जा परियोजना, उत्‍तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना की सफलतापूर्वक कमीशनिंग को इसका श्रेय जाता है। इसके अतिरिक्‍त, यह भी उल्लेखनीय है कि टीएचडीसीआईएल की मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में स्‍थित अमेलिया कोयला खदानें प्रचालन में हैं। टीएचडीसीआईएल उत्कृष्टता, सततता और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, भारत के विद्युत परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रयासरत है।

डा. ऐ. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेटसंचार) द्वारा जारी

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

या कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को विद्युत क्षेत्र में गोल्‍ड कैटेगरी का प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड- 2024” प्रदान किया गया। श्री विश्‍नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और इस पुरस्कार की प्राप्ति टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा किफायती विद्युत प्रदान करने एवं पर्यावरणीय दुष्‍परिणाम के समाधान के लिए व्यावसायिकता और संवेदनशीलता के प्रदर्शन का प्रमाण है। यह पुरस्कार समारोह 20 मार्च, 2024 को जेडब्ल्यू मैरियट एयरोसिटी, नई दिल्ली में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2024 और वैश्विक पर्यावरण – सुरक्षा पुरस्कार- 2024 के दौरान आयोजित किया गया ।

श्री विश्नोई ने कहा कि इस वार्षिक पुरस्कार में टीएचडीसीआईएल की उपलब्धि विद्युत क्षेत्र में पर्यावरणीय सततता एवं नवाचार में उसके उत्‍कृष्‍ट योगदान को प्रदर्शित करती है। टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में अपना स्‍थान बनाए हुए है, जो पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता और विद्युत के सतत उत्‍पादन के लिए एक सामंजस्यपूर्ण सहयोग का प्रदर्शन करता है।

श्री विश्नोई ने आगे अवगत कराया कि कंपनी की बहुमुखी पहल, सामुदायिक जुड़ाव और बुनियादी मूल्यों के अनुपालन ने ग्लोबल अवार्ड- 2024 के लिए टीएचडीसीआईएल को एक उत्कृष्ट दावेदार के रूप में स्‍थापित किया ।

श्री शैलेंद्र सिंह , निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसीआईएल ने निगम के सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वसनीय और किफायती विद्युत स्रोतों को विकसित करने के अपने प्रयास में टीएचडीसीआईएल द्वारा पर्यावरणीय संवेदनशीलता के साथ निरंतर उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन का परिणाम है।  टीएचडीसीआईएल का अनुकरणीय योगदान और उपलब्धियाँ हमें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य प्राप्तकर्ता के रूप में स्थापित करती हैं। श्री शैलेंद्र सिंह ने आगे कहा कि आंतरिक जागरूकता कार्यक्रमों से लेकर वैश्विक सहयोग तक संगठन का समग्र दृष्टिकोण एक निश्चित सतत एवं सुनहरे भविष्य के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सुदृढ बनाता है।

इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल की ओर से महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण), श्री अमरदीप ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान, लोक नायकों, टीमों, इकाइयों, परियोजनाओं और संगठनों को उनके असाधारण योगदान, प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जो नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों और सतत पर्यावरणीय विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए सकारात्‍मक सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत हैं। 

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत क्षेत्र का अग्रणी एवं लाभ अर्जित करने वाला सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे जल विद्युत, सौर, पवन और तापीय विद्यत स्रोतों के दोहन में विशेषज्ञता हासिल है। टीएचडीसीआईएल की वर्तमान संस्‍थापित क्षमता 1587 मेगावाट है, जिसमें उत्तराखंड में टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट तथा द्वारका में 63 मेगावाट के पवन ऊर्जा परियोजना, उत्‍तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना की सफलतापूर्वक कमीशनिंग को इसका श्रेय जाता है। इसके अतिरिक्‍त, यह भी उल्लेखनीय है कि टीएचडीसीआईएल की मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में स्‍थित अमेलिया कोयला खदानें प्रचालन में हैं। टीएचडीसीआईएल उत्कृष्टता, सततता और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, भारत के विद्युत परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रयासरत है।

डा. ऐ. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेटसंचार) द्वारा जारी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, THDCIL awarded "GEEF Global Environment Award-2024" in Power Sector
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Uttarakhand Hailstorm Damage Survey
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
img 1518
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Capture
Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?