By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: टीएचडीसीआईएल की 750 करोड़ रुपये की कॉर्पोरेट बॉन्ड सीरीज-10 को 8 गुना ओवरसब्सक्राइब-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > टीएचडीसीआईएल की 750 करोड़ रुपये की कॉर्पोरेट बॉन्ड सीरीज-10 को 8 गुना ओवरसब्सक्राइब-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

टीएचडीसीआईएल की 750 करोड़ रुपये की कॉर्पोरेट बॉन्ड सीरीज-10 को 8 गुना ओवरसब्सक्राइब-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/05/28 at 11:26 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20240528 WA0028
SHARE

टीएचडीसीआईएल की 750 करोड़ रुपये की कॉर्पोरेट बॉन्ड सीरीज-10 को 8 गुना ओवरसब्सक्राइब-Newsnetra


ऋषिकेश- 28-05-2024: – विद्युत क्षेत्र की प्रमुख अग्रणी पीएसयू टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने टीएचडीसीआईएल कॉर्पोरेट बॉन्ड्स सीरीज-10 जारी करके बाजार से 750 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक जुटाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्‍नोई ने टीएचडीसीआईएल में निवेशकों के जबरदस्त भरोसे पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस इश्यू में 250 करोड़ रुपये का बेस साइज और 500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प शामिल है, यानी कुल इश्यू साइज 750 करोड़ रुपये का है, जो कि 10 वर्ष के समय के लिए है। इस इश्यू के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग आंशिक रूप से टीएचडीसीआईएल की चल रही और निर्माणाधीन परियोजनाओं की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा, जिसमें पहले से किए गए व्यय की भरपाई तथा मौजूदा ऋणों को पुनर्वित्त करना भी शामिल है। उन्होंने आगे उल्लेख किया कि बांड इश्यू में काफी निवेशकों ने रुचि प्रकट की है, जिससे मूल इश्यू साइज से लगभग 8 गुना ओवरसब्सक्राइब, जो कि 2072.42 करोड़ रुपये की धनराशि थी, प्राप्‍त हुआ।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीएचडीसीआईएल की वित्तीय स्थिरता और परिचालन प्रदर्शन में निवेशकों के विश्वास को रेखांकित करती है। प्रति वर्ष 7.76% की प्रतिस्पर्धी कूपन दर के साथ बीएसई-इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी किए, टीएचडीसीआईएल कॉरपोरेट बॉन्ड्स में निवेशकों के भरोसे को और दृढ़ता प्रदान करता है।

img 20240528 wa00292525248205204930789


इसके अतिरिक्त, इन बॉन्ड्स को इंडिया रेटिंग्स से “एए आउटलुक पॉजिटिव” और केयर से “एए आउटलुक स्टेबल” की क्रेडिट रेटिंग प्राप्त हुई है, जो कंपनी की सुदृढ़ क्रेडिट स्‍थिति को दर्शाती है। इस सफल बांड इश्यू के लिए बोली 27 मई, 2024 को टीएचडीसीआईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में आयोजित हुई। कार्य का समन्वयन श्री ए.के. गर्ग, मुख्‍य वित्‍त अधिकारी, श्रीमती रश्मि शर्मा, कंपनी सचिव और सुश्री हेमलता अग्रवाल, बीएसई प्रमुख, उत्तरी क्षेत्र, फिक्स्ड इनकम द्वारा किया गया।

टीएचडीसीआईएल ने न केवल जल विद्युत उत्पादन में बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी अपनी देशव्यापी उपस्थिति के साथ उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की है। वर्तमान में, टीएचडीसीआईएल श्रेणी-I मिनी रत्न शेड्यूल-ए का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (सीपीएसयू) है। वर्तमान में कंपनी की प्रचालन क्षमता 1587 मेगावाट है, जिसमें जल विद्युत, पवन और सौर ऊर्जा शामिल है। इसके अलावा, टीएचडीसी अपनी क्षमताओं का विस्‍तार करने की प्रक्रिया में है, जिसमें 1000 मेगावाट के टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट सहित 1444 मेगावाट की जलविद्युत क्षमता की अभिवृद्धि शामिल है। इसके अलावा, उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 1320 मे.वा. का खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट भी निर्माण के अंतिम चरण में है। यह भी उल्लेखनीय है कि टीएचडीसीआईएल के पास मध्य प्रदेश के अमेलिया में, परिचालित कोयला खदानें भी हैं, जिनका वाणिज्यिक परिचालन अपने निर्धारित समय से छह महीने पहले शुरू हो गया है, जो एक विशेष उपलब्धि भी है। अभी तक, टीएचडीसीआईएल ने बांड की कुल 10 सीरिज जारी की हैं एवं कॉर्पोरेट ऋण बाजार से 8542 करोड़ रु की धनराशि सफलतापूर्वक जुटाई है। इन सभी बांड इश्‍यू के दौरान निवेशकों ने टीएचडीसीआईएल पर विशेष विश्वास व्‍यक्‍त किया है |                                    
                        
डा. ऐ. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार) द्वारा

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, टीएचडीसीआईएल की 750 करोड़ रुपये की कॉर्पोरेट बॉन्ड सीरीज-10 को 8 गुना ओवरसब्सक्राइब
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?