By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बदरीनाथ धाम प्रकरण ने भाजपा के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के खोखले दावों की पोल खोल दी – सूर्यकांत धस्माना-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बदरीनाथ धाम प्रकरण ने भाजपा के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के खोखले दावों की पोल खोल दी – सूर्यकांत धस्माना-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

बदरीनाथ धाम प्रकरण ने भाजपा के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के खोखले दावों की पोल खोल दी – सूर्यकांत धस्माना-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/02 at 6:46 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
57b2568c 162c 4240 aace 49b4817da7d3
SHARE

बदरीनाथ धाम प्रकरण ने भाजपा के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के खोखले दावों की पोल खोल दी – सूर्यकांत धस्माना-Newsnetra


सत्ता के लालच में भाजपा ने न सनातन को बख्शा, न सेना को

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने बदरीनाथ धाम में हुए सांस्कृतिक महोत्सव के नाम पर डीजे और अश्लील नृत्य के आयोजन को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण भाजपा के सनातन धर्म और राष्ट्रवाद के ठेकेदार होने के झूठे दावे की पूरी तरह पोल खोलता है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

श्री धस्माना ने कहा कि 19 और 20 सितंबर को बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव’ में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद थे। धाम की मर्यादा के विपरीत तेज आवाज में डीजे पर संगीत और नृत्य का कार्यक्रम हुआ, जिस पर भाजपा के ही वरिष्ठतम नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब पूरे देश में इस कृत्य की निंदा हुई तो राज्य सरकार के इशारे पर चमोली जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के लिए इसका ठीकरा भारतीय सेना पर फोड़ दिया, जो अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।

श्री धस्माना ने दस्तावेजों के हवाले से कहा –

  1. यह महोत्सव सेना के ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था, लेकिन इसका मुख्य समन्वयक प्रशासन ही था।
  2. जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार ने 8 सितंबर को आदेश जारी कर मुख्य विकास अधिकारी, चमोली को इस महोत्सव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। आदेश में स्पष्ट लिखा था – “19 और 20 सितंबर 2026 को बदरीनाथ में प्रस्तावित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाए और आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।”
  3. 9 सितंबर को डीएम कार्यालय द्वारा जारी पत्र में 11 अगस्त को गढ़वाल स्काउट्स, जोशीमठ के कमांडिंग ऑफिसर के पत्र का हवाला देते हुए 10 सितंबर को सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी।

लेकिन विवाद बढ़ने पर उसी जिलाधिकारी ने सेना को पत्र लिख कर स्पष्टीकरण मांगा कि “क्या आपने बदरीनाथ धाम में ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति ली थी? यदि हां, तो किस प्राधिकरण से?” और तेज आवाज के साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर सवाल उठाए, जबकि आयोजन प्रशासन का ही था।

श्री धस्माना ने कहा, “यह भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र है। गलती खुद करो और बदनाम सेना को करो। देश से और हिंदू समाज से माफी मांगने के बजाय भाजपा सरकार ने सेना को बलि का बकरा बना दिया।”

उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण ने साबित कर दिया है कि भाजपा/आरएसएस का हिंदुत्व प्रेम और सेना प्रेम दोनों ही पूरी तरह से खोखले और दिखावटी हैं। सत्ता के लिए वे न तो धर्म की मर्यादा का ख्याल रखते हैं और न ही सेना के सम्मान का।

सादर,
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra

संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, मॉडर्न टूल्स से लेकर समर कैंप तक विस्तार की तैयारी-Newsnetra

उत्तराखंड में कल 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं—पूर्व चेतावनी प्रणाली का होगा परीक्षण-Newsnetra

पिथौरागढ़ में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 कारों की होगी क्षमता; ₹9.59 करोड़ के पुनरीक्षित आगणन पर मंथन-Newsnetra

दृष्टि है तो सृष्टि है:- डॉ राजे नेगी , विश्व दृष्टि दिवस पर स्कूली बच्चों की निशुल्क नेत्र जांच, आंखों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1476 1
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1474
संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, मॉडर्न टूल्स से लेकर समर कैंप तक विस्तार की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1472
उत्तराखंड में कल 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं—पूर्व चेतावनी प्रणाली का होगा परीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1470
पिथौरागढ़ में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 कारों की होगी क्षमता; ₹9.59 करोड़ के पुनरीक्षित आगणन पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
720db134 852c 49e9 9dcc 81ee0f6250e3 1
दृष्टि है तो सृष्टि है:- डॉ राजे नेगी , विश्व दृष्टि दिवस पर स्कूली बच्चों की निशुल्क नेत्र जांच, आंखों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 8, 2026
kedarnath dham helicopter service resume news
जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा पर ब्रेक, तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें रद्द-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?