By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एकेश्वर में विकास की गंगा बह रही है: सतपाल महाराज, बहुउद्देशीय शिविर में गिनाईं 9 वर्षों की उपलब्धियां-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एकेश्वर में विकास की गंगा बह रही है: सतपाल महाराज, बहुउद्देशीय शिविर में गिनाईं 9 वर्षों की उपलब्धियां-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

एकेश्वर में विकास की गंगा बह रही है: सतपाल महाराज, बहुउद्देशीय शिविर में गिनाईं 9 वर्षों की उपलब्धियां-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/30 at 11:14 AM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20260530 WA0062
SHARE

एकेश्वर में विकास की गंगा बह रही है: सतपाल महाराज, बहुउद्देशीय शिविर में गिनाईं 9 वर्षों की उपलब्धियां-Newsnetra

एकेश्वर (पौड़ी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार, चारधाम सड़क, रेल कनेक्टिविटी, मेडिकल कॉलेज और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से निरंतर विकास की गंगा बह रही है।

उक्त बात प्रदेश के प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर के पणखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अर्न्तगत विकासखण्ड एकेश्वर में पिछले 9 वर्षों में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। बहुप्रतिक्षित 02 पम्पिग पेयजल योजनाएं भूम्या डांडा तथा ज्वाल्पा देवी ग्राम समूह पम्पिग पेयजल योजनाओं के लिए 44 करोड़ 18 लाख 82 हजार रूपये स्वीकृत किये गये। इन दोनों योजनाओं से विकासखण्ड के 24 छोटे-बडे गांव व तोकों की जनता पेयजल सुविधाओं से लाभान्वित होगी। जल-जीवन मिशन के तहत इस विकास खण्ड़ में पेयजल निगम द्वारा 31 करोड़ 64 लाख 93 हजार रूपये स्वीकृत किये, सभी योजनाओं पर 75 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल संस्थान द्वारा जल-जीवन मिशन के तहत पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 14 करोड़ 67 लाख 93 हजार रूपये स्वीकृत किये गये सभी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के अर्न्तगत द्वितीय चरण स्टेज-1 स्टेज-2 के अर्न्तगत 12 मोटर मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 10 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया जबकि 2 योजनाओं का कार्य जारी है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20260530 WA0064 IMG 20260530 WA0058 IMG 20260530 WA0061 IMG 20260530 WA0059

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि विकासखण्ड एकेश्वर में ग्रामीण निर्माण विभाग (R.W.D) द्वारा 05 मोटर मार्गों के लिए 09 करोड़ 10 लाख रूपये स्वीकृति किये गये थे जिनमें से 4 मोटर मार्गो का कार्य पूर्ण हो गया तथा एक मोटर मार्ग मनकोटखाल-कल्याणी पर निर्माण कार्य जारी है। ग्राम्य विकास विभाग के अर्न्तगत स्टेज-1 स्टेज-2 तथा स्टेज-3 में 14 मोटर मार्गो का नव निर्माण, सुधारीकरण, डामरी करण के लिए 71 करोड़ 19 लाख 07 हजार रूपये स्वीकृत किये गये इन सभी पर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा स्टेज 4 के अन्तर्गत मैणा-पिलखैरा तथा झंगरबौ सिवाल मोटर मार्ग पर टेंडर हो गये हैं और भण्डाली गांव मोटर मार्ग की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 08 करोड 66 लाख रूपये की लागत से 13 मोटर मार्गो का वन टाइम मेन्टिनेंश व नवीनीकरण में पीसी का कार्य किया गया है। विकासखण्ड मुख्यालय के जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नये भवन का निर्माण कराया गया। इस भवन के निर्माण पर 03 करोड 37 लाख 19 हजार व्यय किये गये। पुसोली, हलूणी, सासौ सहित सत्ताईस ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के नवनिर्माण के लिये 02 करोड सत्तर लाख रूपये स्वीकृत किये गये तथा 56 लाख रूप्ये की लागत से 14 पंचायत भवनों की मरम्मत की गई है। चार करोड अठाईस लाख रूप्ये की लागत से S.D.R.F के अन्र्तगत बाईस योजनाओं पर कार्य किया गया है। ग्राम सिवाल में 12 स्वतंत्रता सैनानियों, मौंदाडी, बग्याली मोटर मार्ग पर शहीद बाबा मोहन सिहं उत्तराखण्डी, दुंदराकोटी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बलवन्त सिहं मिया, पिनानी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्वर्गीय कुन्दन सिहं गुसांई स्मृति में स्मृति द्वारों का निर्माण किया गया है।

श्री महाराज ने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय सिंचाई के अन्तर्गत बाढ़ सुरक्षा, भू-कटाव रोधी पुस्ते, नहर मरम्मत के अन्तर्गत विकासखण्ड में कुल 30 योजनाओं पर 08 करोड़ 52 लाख की धनराशि के कार्य किये गये। एक करोड़ उन्नब्बे लाख की लागत से लघु सिंचाई के द्वारा पी०एम०के०एस०वाई०, साधारण सिंचाई तथा चैक डामों का निर्माण किया गया। 3 करोड 38 लाख की लागत से प्रार्थमिक तथा उच्च प्रार्थमिक और माध्यमिक विधालयों में लघु व दीर्घ मरम्मत विधुतिकरण, शौचालय तथा अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण किया गया। सतपुली से ज्वालपा पुल तक तैतीस करोड की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग का चौडीकरण, सुदृढीकरण व डामरीकरण का कार्य किया गया। क्षेत्र की स्वीकृत पम्पिंग पेयजल योजनाओं पर विधुतलाइन पहुंचाने, पुराने पोलों को बदलने, एल०टी०ए०वी० वंच केबिल लाइन बनाने, ट्रांसफार्मर बदलने, जीरो०वन०के०वी पोषक पर छः करोड पेंतालीस लाख रू० व्यय किये गये। विकासखण्ड के अन्तर्गत रजिस्टर्ड महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों को स्वावलम्बन तथा स्वास्थ्य संवर्द्धन के तहत 21 लाख 26 हजार 4 सौ 28 रुपए की प्रोत्साहन धनराशि दी गई। सतपुली-संगलाकोटी-बैजरों 24 किलोमीटर मार्ग के लिये सी०आर०आई०एफ० मद से 26 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है।
————————————-
जन सुनवाई के तहत बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें एवं 55 मांग पत्र सहित कुल 113 पत्र भी प्राप्त हुए।
————————————–
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, विद्युत, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये गये। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग और स्थानीय कलाकारों द्वारा गढ़वाली लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, मोहिना रावत, ब्लाक प्रमुख पंकज बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, जिला पंचायत सदस्य दीपिका ईष्टवाल, मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथानी, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र भट्ट, बिरेन्द्र नेगी, निदेशक, संस्कृति प्रदीप जोशी, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र टम्टा, एसडीएम रेखा आर्य, भाजपा एकेश्वर प्रभारी बृजमोहन रावत, सत्यराज नेगी, गणेश रावत, 20- पूर्व मण्डल अध्यक्ष, योगाम्बर पोली, सुनील रावत, सत्येन्द्र रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश्वर जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा सजवाण, युवा मोर्चा जिला महामंत्री पंकज डोबरियाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती मधुबाला सुन्दरियाल, डा० मनमोहन घिल्डियाल, खण्ड विकास अधिकारी सौरभ हाण्डा, संस्कृति विभाग प्रभारी, अनिल सिंह बिष्ट, विजय भण्डारी, प्रबन्धक, श्रीमती सरिता सिंह, इन्द्र मोहन चमोली, अनिल नेगी, अभिषेक नौटियाल एवं राजेन्द्र प्रसाद खंकरियाल आदि उपस्थित थे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra

मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: एकेश्वर में विकास की गंगा बह रही है: सतपाल महाराज, बहुउद्देशीय शिविर में गिनाईं 9 वर्षों की उपलब्धियां-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3 1
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?