By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: धराली त्रासदी का रहस्य खुला, ISRO सैटेलाइट तस्वीरों ने बताई नई सच्चाई-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > धराली त्रासदी का रहस्य खुला, ISRO सैटेलाइट तस्वीरों ने बताई नई सच्चाई-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

धराली त्रासदी का रहस्य खुला, ISRO सैटेलाइट तस्वीरों ने बताई नई सच्चाई-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/11 at 10:14 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
10DDC M 61 10082025 523 1
SHARE

धराली त्रासदी का रहस्य खुला, ISRO सैटेलाइट तस्वीरों ने बताई नई सच्चाई-Newsnetra

ग्लेशियर झील फटने से नहीं… फिर क्यों आई धराली आपदा? ISRO की जारी नई सेटेलाइट तस्वीरों से पता चला
उत्तराकाशी के धराली में आई आपदा के कारणों की खोज में वैज्ञानिकों को नई जानकारी मिली है। इसरो के सैटेलाइट चित्रों से पता चला है कि खीर गंगा में आपदा का कारण ग्लेशियर झील का फटना नहीं था। भूवैज्ञानिकों के अनुसार आपदा से पहले उस जगह पर कोई झील नहीं थी। भारी वर्षा के कारण श्रीकंठ पर्वत पर जमा मलबा खिसकने की संभावना है।

धराली आपदा के स्पष्ट कारणों की तलाश में जुटे विज्ञानियों को इस दिशा में कुछ नई जानकारी मिली है। इसरो के नेशनल रिमोट सें¨सग सेंटर की ओर से जारी नए सेटेलाइट चित्रों के माध्यम से यह साफ कर दिया गया है कि धराली में खीर गंगा से निकली आपदा का कारण ग्लेशियर झील का फटना नहीं था।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

हालांकि, इसके बाद भी यह सवाल अपनी जगह कायम है कि तो फिर खीर गंगा ने किस वजह से इतना रौद्र रूप धारण कर लिया। सेटेलाइट चित्रों के अध्ययन के बाद एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूविज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. एमपीएस बिष्ट ने कहा कि आपदा पूर्व के एक साल पुराने सेटेलाइट चित्रों में कोई झील नजर नहीं आ रही है।

यह भी साफ है कि एक साल के भीतर किसी भी दशा में इतनी बड़ी झील नहीं बन सकती, जिससे इतनी बड़ी जलप्रलय आ जाए।नए सेटेलाइट चित्रों में अभी भी खीर गंगा के अपर कैचमेंट (ऊपर का जलग्राही क्षेत्र) में घने बादल नजर आ रहे हैं।

जिससे बहुत कुछ अभी भी बताया जाना शेष है। लेकिन, अब यह जरूर स्पष्ट हो गया है कि ऊपर कहीं पर झील नहीं फटी है तो सिर्फ इस बात की प्रबल संभावना है कि अतिवृष्टि के कारण श्रीकंठ पर्वत पर ग्लेशियर के पास जगह-जगह जमा भारी मलबा निचले क्षेत्रों में खिसका है।

धराली और हर्षिल घाटी में जहां पर भी (हर्षिल आर्मी कैंप, सुक्खी टाप, गंगनानी और धराली) पानी का सैलाब आया है, वह सभी लगभग एक ही पर्वत श्रृंखला से जुड़े हैं। प्रो. एमपीएस बिष्ट के अनुसार, मौसम विज्ञान विभाग ने हर्षिल क्षेत्र में बेहद भारी वर्षा (अति वृष्टि) से इन्कार किया है, लेकिन यह आंकड़े निचले क्षेत्रों के हैं।

जिस जगह से जलप्रलय निकली हैं, वह क्षेत्र मौसम विभाग के आंकड़े एकत्रित करने वाली जगह से कम से कम एक किलोमीटर ऊपर है। ऐसे में वहां भी वर्षा में भिन्नता संभव है।

भवनों की क्षति वाले सेटेलाइट चित्र भी भेजे गए, 150 से अधिक बताई संख्या
इसरो के सेटेलाइट चित्र में आपदा पूर्व और आपदा के बाद भवनों की स्थिति भी बताई गई है। पूर्व के चित्र में यह संख्या 200 के करीब आंकी गई थी, जबकि पृथक रूप से भवनों के आकलन वाले चित्र में क्षतिग्रस्त भवनों की संख्या 150 से अधिक है। इसमें आंशिक रूप में क्षतिग्रस्त भवनों का आंकड़ा शामिल नहीं है। ऐसे में भवन क्षति की रेंज अभी भी 150 से 200 के बीच हो सकती है।

750 मीटर चौड़ाई में पसरा है मलबा
एक सेटेलाइट चित्र में आपदा के बाद पसरे मलबे की स्थिति भी बताई गई है। स्पष्ट किया गया है कि जलप्रलय के साथ आया मलबा धराली क्षेत्र में चौड़ाई में 750 मीटर, जबकि लंबाई में (खीर गंगा के बहाव वाली दिशा में) 450 मीटर पर पसरा है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra

उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra

हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: ISRO सैटेलाइट तस्वीरों ने बताई नई सच्चाई, newsnetra, धराली त्रासदी का रहस्य खुला
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 4 1
पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ स्पोर्ट न्यूज October 12, 2026
Untitled design 18
उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Untitled design 15
हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 14
उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 13 1
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?