हरिद्वार में एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान : जिला पूर्ति अधिकारी-Newsnetra
हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी
श्री मुकेश पाल ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर घरेलू गैस (LPG) की कमी को लेकर फैल रही खबरें भ्रामक हैं। जनपद हरिद्वार में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य व सुचारू रूप से चल रही है ।
उन्होंने जानकारी दी है कि गैस की डिलीवरी 25 दिनों के बाद नियमानुसार ही की जाएगी।उपभोक्ताओं से अपील है कि पैनिक बुकिंग न करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही सिलेंडर बुक करें।
जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार हेल्प लाइन नंबर 1800-2333-555 (टोल फ्री) और 7718955555 (LPG बुकिंग व शिकायत) है। शिकायत अधिकारी का नंबर IOC–9557947140, HPC– 8655436284 ,BPC– 8894334950 है।
प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर एलपीजी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है । ताकि हर उपभोक्ता को समय पर गैस मिल सके।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित जानकारी के लिए केवल अधिकृत सरकारी सूचना या संबंधित गैस कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर ही विश्वास करें।




