By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पर्यटन और तीर्थयात्रा को मिलेगा नया आयाम: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन मुख्यमंत्री के निरीक्षण में-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पर्यटन और तीर्थयात्रा को मिलेगा नया आयाम: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन मुख्यमंत्री के निरीक्षण में-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

पर्यटन और तीर्थयात्रा को मिलेगा नया आयाम: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन मुख्यमंत्री के निरीक्षण में-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/01/11 at 10:36 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20250111 WA0094
SHARE

पर्यटन और तीर्थयात्रा को मिलेगा नया आयाम: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन मुख्यमंत्री के निरीक्षण में-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग, सेवाई में संचालित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों, अवस्थापना सुविधाओं और परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनका भी कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अब पहाड़ो तक रेल पहुंचने का सपना पूरा हो रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की सौगात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड के प्रति उनका विशेष प्रेम और विकसित भारत की सोच को दर्शाया है। उन्होंने कहा *यह रेल लाइन उत्तराखंड के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

 

मुख्यमंत्री ने देवभूमि की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवस्थापना विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड राज्य को अनेक सौगातें दी हैं। जिसमें ऑल वेदर रोड, हवाई कनेक्टिविटी एवं रेल लाइनों के निर्माण से उत्तराखंड में आवागमन के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं शामिल है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद उत्तराखंड के चारों धाम रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रदेशवासियों को न केवल यहां यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि बद्रीनाथ और केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यात्रियों को शीतकालीन यात्रा में भी सहुलियत मिलेगी। *यह रेल परियोजना वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुधारेगी और राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी*।

रेल परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की लंबाई 125 किलोमीटर है। इसमें 16 टनल और 12 स्टेशन बन रहे है। आगामी 2026 दिसंबर तक इस परियोजना का अधिकांश कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कर्णप्रयाग का रेलवे स्टेशन सेवाई में बन रहा है। गौचर के भट्टनगर से सेवाई तक 6.3 किलोमीटर स्केप टनल विगत 25 दिसंबर को ब्रेक थ्रू हो चुकी है, जबकि 6.2 किलोमीटर मेन टनल आगामी मार्च में ब्रेक थ्रू हो जाएगी। मेन टनल पर अब मात्र 695 मीटर का काम शेष है जिस पर दोनों ओर से काम चल रहा है। रेल परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि सेवाई में परियोजना के तहत एक रोड ब्रिज और एक रेल ब्रिज का कार्य भी प्रगति पर है।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विकास निगम के एजीएम अजय कुमार, डीजीएम भूपेंद्र सिंह, उप प्रबंधक लोकेश सिंह व कुनाल कुमार आदि मौजूद थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तरकाशी के आशीष नौटियाल ने पेश की नवाचार की मिसाल, 1.13 करोड़ रुपये में बनने वाला सरकारी पोर्टल सिर्फ 6 लाख में किया तैयार, बचाए 1.07 करोड़ रुपये-Newsnetra

हल्द्वानी में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर 5वीं के छात्र ने पहली कक्षा की बच्ची से की छेड़छाड़-Newsnetra

रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी लाल साहू से 3 दिन पूछताछ की तैयारी, पुलिस मांगेगी पीसीआर-Newsnetra

पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, वायरल चैट को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने की बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा, महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन मुख्यमंत्री के निरीक्षण में, पर्यटन और तीर्थयात्रा को मिलेगा नया आयाम
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 1
उत्तरकाशी के आशीष नौटियाल ने पेश की नवाचार की मिसाल, 1.13 करोड़ रुपये में बनने वाला सरकारी पोर्टल सिर्फ 6 लाख में किया तैयार, बचाए 1.07 करोड़ रुपये-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 17, 2026
feature image 16 1
हल्द्वानी में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर 5वीं के छात्र ने पहली कक्षा की बच्ची से की छेड़छाड़-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 17, 2026
feature image 15 1
रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी लाल साहू से 3 दिन पूछताछ की तैयारी, पुलिस मांगेगी पीसीआर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 17, 2026
feature image 6 9
पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, वायरल चैट को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 17, 2026
feature image 5 9
मुख्यमंत्री धामी ने की बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा, महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 17, 2026
img 2746
रानीपोखरी की जाखन नदी में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी पुलिस!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 17, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?