By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, पाबौं, चाकीसैण और थलीसैण में बनेंगे हेलीपैड-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, पाबौं, चाकीसैण और थलीसैण में बनेंगे हेलीपैड-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, पाबौं, चाकीसैण और थलीसैण में बनेंगे हेलीपैड-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/06/21 at 9:50 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260621 WA0075
SHARE

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, पाबौं, चाकीसैण और थलीसैण में बनेंगे हेलीपैड-Newsnetra

देहरादून,
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबौं, चाकीसैण व थलीसैण में हैलीपैड बनाये जायेंगे। जिससे क्षेत्र में पर्यटन व साहसिक खेल व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पैठाणी में राहू मंदिर को विशेष पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जायेगा, इसके लिये पर्यटन विभाग के अधिकारियों को मंदिर के स्थल विकास एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। इसके अलावा श्रीनगर खिर्सू पौड़ी पर्यटन सर्किट के तहत कमलेषश्वर-धारी देवी-देवलगढ़- कण्डोलिया मंदिर व क्यकालेश्वर मंदिर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को नियत समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये

IMG 20260621 WA0074

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

सूबे के कैबिनेट मंत्री व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने आवास पर पर्यटन विभाग, गढ़वाल मण्डल विकास निगम व नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की संयुक्त बैठक ली। जिसमें उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे पर्यटन व अन्य विकास योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि आम लोगों को इन योजनाओं का समय पर फायदा मिल सके। डाॅ. रावत ने पाबौं, चाकीसैण व थलीसैण में स्वीकृत तीन हैलीपैड के निर्माण कार्याें के प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों ली। डाॅ. रावत ने कहा कि तीनों हैलीपैड का निर्माण प्राथमिकता के तहत किया जाय। उन्होंने कहा कि पाबौं में हैलीपैड तक के पहुंच मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन हैलीपैड के बनने से क्षेत्र में पर्यटन, सम्पर्क सुविधा और स्थानीय रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे जिससे स्थानीय लोगों खास फायदा होगा।

बैठक में डा. रावत ने पैठाणी स्थित राहु मंदिर को विशेष पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि राहू मंदिर के स्थल विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाय। पैठाणी बाजार में राहू मंदिर के लिये प्रस्तावित पार्किंग निर्माण की जानकारी लेते हुये डा. रावत ने कहा कि श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की सुविधा के लिये पार्किंग का निर्माण आवष्यक है, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पार्किंग की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने ‘श्रीनगर खिर्सू पौड़ी पर्यटन सर्किट’ के अंतर्गत कमलेषश्वर महादेव मंदिर, धारीदेवी मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर, खिर्सू, कण्डोलिया महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि पर्यटन सर्किट के विकसित होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा साथ ही श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हैलीपैड के निर्माण को लेकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है, पाबौं व चाकीसैण हैलीपैड का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि थलीसैण में सर्वे का कार्य आगामी 25 जून से किया जायेगा। ‘श्रीनगर खिर्सू पौड़ी पर्यटन सर्किट’ के तहत देवलगढ़, कमलेश्वर, खिर्सू में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं, जबकि राहू मंदिर हेतु पार्किंग सहित अन्य निर्माण कार्यों की डीपीआर शासन को शीघ्र भेज दी जायेगी।

बैठक में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड के निदेशक (अवस्थापना) दीपक खंडूरी, महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम कुसुम चैहान, उप सचिव नागरिक उड्डयन हंस सागर, विभागाध्यक्ष यूकाडा अमित शर्मा, हरीश चैहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra

हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: चाकीसैण और थलीसैण में बनेंगे हेलीपैड-Newsnetra, पाबौं, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात: NH-309 पर बनेंगी दो टनलें
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 3 1
हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 2 1
देहरादून में किरायेदारों के सत्यापन का अभियान, 45 मकान मालिकों पर 4.50 लाख का जुर्माना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?