ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल-Newsnetra


ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मूल्या गांव के पास एक बस और मोटर साइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद देवप्रयाग तहसीलदार वीरेन द्वारा हुए तत्काल गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है




