टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत!-Newsnetra
टिहरी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र बूढ़ाकेदार अंतर्गत चानी मोड़ के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक की स्कूटी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हायर सेंटर श्रीनगर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।







