By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड एवं ग्रीन हिमालया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजितपर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी : डॉ. आशुतोष पंत-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड एवं ग्रीन हिमालया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजितपर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी : डॉ. आशुतोष पंत-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड एवं ग्रीन हिमालया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजितपर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी : डॉ. आशुतोष पंत-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/03 at 11:45 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
e6a465d6 9e62 405d b05c 87abfd12e1da 1
SHARE

भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड एवं ग्रीन हिमालया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजितपर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी : डॉ. आशुतोष पंत-Newsnetra

देहरादून, 03 सितंबर 2026

भारतीय चिकित्सा परिषद एवं ग्रीन हिमालया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद् एवं सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं संतुलित भविष्य के लिए भी आवश्यक है। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित न रहकर जनभागीदारी का विषय बनना चाहिए।

e6a465d6 9e62 405d b05c 87abfd12e1da
85276cf2 2c56 4a99 b51b 0b8c0ffeb3e3
ca65acd3 175a 421e 9404 c95260bb1e28
7b311f11 b151 472a 9495 59bd2c30f43b


मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष पंत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे अपने व्यक्तिगत प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अभियान के तहत उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों, गांवों एवं स्थानीय समुदायों में पौधों तथा फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण एवं रोपण किया है। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित निजी ‘ग्रीन कैंपेन’ के अंतर्गत अब तक 4.62 लाख (4,62,000) से अधिक पौधे लगाए एवं वितरित किए जा चुके हैं।
भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल ने डॉ. आशुतोष पंत का स्वागत करते हुए उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. पंत ने अपने सेवाकाल के प्रारंभिक दौर से ही अपनी आय का एक हिस्सा पौधे खरीदने और उन्हें लगाने के कार्य में लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार का व्यक्तिगत समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार प्रकृति संरक्षण में योगदान देना चाहिए । राज्य की वन संपदा, जल स्रोत, जैव विविधता एवं हिमालयी पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण भी आवश्यक है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखना और स्थानीय समुदायों को इससे जोड़ना भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भारतीय चिकित्सा परिषद की रजिस्ट्रार श्रीमती नर्मदा गुसाईं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि आयुष एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। यदि वर्तमान पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ियों के सामने जल, वायु, वन एवं जैव विविधता से जुड़ी गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं।
भारतीय चिकित्सा बोर्ड सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह राणा ने अपने संबोधन की शुरुआत संस्कृत के श्लोक से की—“दशकूप समा वापी, दशवापी समो ह्रदः।
दशह्रद समः पुत्रो, दशपुत्र समो द्रुमः॥”
उन्होंने कहा कि मत्स्य पुराण में वर्णित इस श्लोक के माध्यम से वृक्ष एवं प्रकृति के महत्व को स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है।
कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल, रजिस्ट्रार श्रीमती नर्मदा गुसाईं, सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह राणा, डॉ. हर्ष धामी, डॉ. डिमरी एवं डॉ. नवानी, डिप्टी रजिस्ट्रार संदीप सेमवाल सहित ग्रीन हिमालया फाउंडेशन की अध्यक्षा रितिका राणा, उपाध्यक्ष मनीता रावत एवं राजीव चौहान समेत कुलदीप, माधुरी, जयवीर पुंडीर, सपना पांडे, पूनम राणा, धीरज राणा, अरिहंत राणा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संदीप तोपवाल ने किया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?