By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राजीव गांधी और महात्मा गांधी को दीपांजलि, हरीश रावत बोले—सत्य-अहिंसा और आधुनिक भारत के सपनों को आगे बढ़ाना जरूरी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राजीव गांधी और महात्मा गांधी को दीपांजलि, हरीश रावत बोले—सत्य-अहिंसा और आधुनिक भारत के सपनों को आगे बढ़ाना जरूरी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

राजीव गांधी और महात्मा गांधी को दीपांजलि, हरीश रावत बोले—सत्य-अहिंसा और आधुनिक भारत के सपनों को आगे बढ़ाना जरूरी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/24 at 10:39 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
2c24caa9 73d4 4bc8 92c8 4db52909eb82 1
SHARE

राजीव गांधी और महात्मा गांधी को दीपांजलि, हरीश रावत बोले—सत्य-अहिंसा और आधुनिक भारत के सपनों को आगे बढ़ाना जरूरी-Newsnetra

राजीव गांधी और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा— चुनौतीपूर्ण दौर में गांधी के सत्य-अहिंसा और राजीव गांधी के आधुनिक भारत के सपनों को आगे बढ़ाने की जरूरत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरीश रावत ने आज देहरादून के डिस्पेंसरी रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों के साथ 101 दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष 111 दीप जलाकर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
fc83ac3e ea00 4be4 a7ff 90a2a5465575
3e5f6514 c5c3 4334 9422 8ee4afcc88b3
b26b4e43 c913 4c1a 8a31 8322a25b17db
2c24caa9 73d4 4bc8 92c8 4db52909eb82

इस अवसर पर श्री हरीश रावत ने कहा कि आज देश एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में हमें उन महान विभूतियों के विचारों और आदर्शों को स्मरण करने की आवश्यकता है, जिन्होंने भारत को दिशा देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी के आधुनिक, तकनीकी और युवा भारत के रूप में आगे बढ़ाने का सपना देखा था। उन्होंने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर उन्होंने देश की युवा शक्ति को लोकतंत्र में निर्णायक भागीदारी का अधिकार दिया। वहीं संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई।

श्री रावत ने कहा कि दूसरी ओर महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर दुनिया को यह संदेश दिया कि बिना हिंसा के भी सबसे बड़ी लड़ाई लड़ी और जीती जा सकती है। गांधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता आंदोलन की व्यापक जनशक्ति से जोड़ा। आज जब समाज में वैमनस्य और विभाजन की परिस्थितियां दिखाई देती हैं, तब बापू के सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करना और भी आवश्यक हो जाता है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी और राजीव गांधी जी दोनों के विचारों में भारत के भविष्य को लेकर एक स्पष्ट दृष्टि थी— एक ऐसा भारत जो लोकतांत्रिक, आधुनिक, समावेशी और प्रत्येक नागरिक के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करने वाला हो।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम”, “वैष्णव जन तो तेने कहिए, पीर पराई जाणे रे” तथा “दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल” जैसे भजनों और गीतों का सामूहिक गायन कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम केवल महात्मा गांधी और राजीव गांधी जी को याद ही न करें, बल्कि उनके विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता, सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प भी लें।

उन्होंने कहा कि यही इन महान नेताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व विधायक राजकुमार,
उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ,वीरेंद्र पोखरियाल महेंद्र गुरु गरिमा मेहरा दसौनी अर्जुन सोनकर सुनील बांगा संजय कनौजिया कमल रावत प्रकाश सती ओमप्रकाश सती एम के पी पी जी कॉलेज की पूर्व अध्यक्ष बिपाशा बिष्ट ,अध्यक्ष प्रत्याशी प्राची शर्मा सुलेमान अली मोहन काला सूरज छेत्री अमित रावत नितिन चंचल अभिषेक सिंह आशीष देसाई सुनीता प्रकाश पिया थापा देवेंद्र कौर अल्पना जदली दीवान सिंह बिष्ट संजय थापा सुशील राठी शरीफ अहमद बेग विकास चौहान मुकेश सोनकर अमी चंद सोनकर हर्ष बागड़ी शुभम चंद अरुणा कुमार वंश चौधरी अनिल बागड़ी मनीष नागपाल मोहम्मद फैजल,यश ठाकुर करण वाल्मीकि इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

गरिमा मेहरा दसौनी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra

उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 6 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

teacher uttarakhand dehradun b0cac7542f5b7b28ae9192542e035658
उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 6, 2026
images 2
उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
Aaj ka Rashifal 6 October 2026
Aaj ka Rashifal 6 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
img 1377
देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 5, 2026
img 1366
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
img 1363
एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?