By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: TUECO ने हरिद्वार में हरित ऊर्जा संयंत्र के लिए समझौता किया-Newnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > TUECO ने हरिद्वार में हरित ऊर्जा संयंत्र के लिए समझौता किया-Newnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

TUECO ने हरिद्वार में हरित ऊर्जा संयंत्र के लिए समझौता किया-Newnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/04/29 at 10:49 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20240429 WA0002
SHARE

TUECO ने हरिद्वार में हरित ऊर्जा संयंत्र के लिए समझौता किया-Newnetra

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और यूजेवीएनएल के संयुक्त उद्यम, टीयूईसीओ (TUECO) ने अपशिष्ट से हरित ऊर्जा उत्‍पादन हेतु संयंत्र स्थापित करने के लिए नगर निगम हरिद्वार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

ऋषि.29-04-2024: सतत विकास की दिशा में एक और प्रयास के रूप में, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और यूजेवीएन लिमिटेड के संयुक्त उद्यम, टीएचडीसीआईएल – यूजेवीएनएल एनर्जी कंपनी लिमिटेड (टीयूईसीओ) ने दिनांक 29.04.2024 को अपशिष्ट से हरित ऊर्जा उत्‍पादन हेतु नगर निगम हरिद्वार के साथ 140 करोड़. रुपये की लागत से तैयार होने वाले संयंत्र को स्थापित करने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का लक्ष्य प्रतिदिन 400 टन नगरपालिका ठोस अपशिष्ट को 140 टन हरित चारकोल में परिवर्तित करना है।

img 20240429 wa00038061912194498724223

श्री आर. के. विश्‍नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने बताया कि इस संयंत्र की स्थापना स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, स्वच्छ परिवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ ठोस कचरे से उत्पन्न होने वाली पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि पवित्र शहर हरिद्वार के लिए यह प्रयास एक मील का पत्थर का साबित होगा, यह संयंत्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से भारत की आत्मनिर्भरता लोकाचार को रेखांकित करता है।

नगर निगम हरिद्वार ने इस संयंत्र के निर्माण के लिए सराय में लगभग 10 एकड़ भूमि आवंटित की है। टीयूईसीओ और नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों की उपस्थिति में हरिद्वार के नगर आयुक्त, श्री वरुण चौधरी, आईएएस और टीयूईसीओ लिमिटेड के सीईओ, श्री संदीप कुमार ने समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप प्रदान किया।

संयंत्र के संचालन से 400 टन नगरपालिका ठोस अपशिष्ट का दैनिक प्रसंस्करण शामिल होगा, जिसे 140 टन टोररिफाइड चारकोल का उत्पादन करने के लिए सीधे रिएक्टर में डाला जाएगा। इस नवोन्मेषी प्रक्रिया से प्राकृतिक कोयले जैसा पदार्थ प्राप्त होता है, जिससे विद्युत उत्पादन के लिए ताप विद्युत संयंत्रों में ईंधन मिश्रण के रूप में इसके निर्बाध एकीकरण की सुविधा मिलती है। विशेष रूप से, यह प्रक्रिया पर्यावरण अनुकूल है, जिसमें वैकल्पिक प्रौद्योगिकियों की तुलना में कम परिचालन तापमान होता है, जिससे विषाक्त उत्सर्जन कम होता है। यह सहयोगात्मक प्रयास सतत अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है जो कि हरिद्वार एवं इसके आसपास के क्षेत्र के स्वच्छ, हरित भविष्य के प्रति टीएचडीआईएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।


                           
डा. ऐ. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार) द्वारा जारी

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखण्ड द्वारा भव्य ‘दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव’ का शानदार आयोजन-Newsnetra

मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!-Newsnetra

आदि कैलाश रन में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, मई 2027 में होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन!-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 26 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Newnetra, TUECO signs agreement for green energy plant in Haridwar
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 4
अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखण्ड द्वारा भव्य ‘दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव’ का शानदार आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन सामाजिक October 26, 2026
feature image 3 3
मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 26, 2026
feature image 11 1
आदि कैलाश रन में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, मई 2027 में होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
Aaj ka Rashifal 26 October 2026
Aaj ka Rashifal 26 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 26, 2026
feature image 10 2
‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 9 1
उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप; अंकिता केस से भी जुड़ा है विवाद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 25, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?