By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण: मुख्य आरोपी खालिद मलिक और बहन साबिया गिरफ्तार, एसआईटी जांच में कई खुलासे-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण: मुख्य आरोपी खालिद मलिक और बहन साबिया गिरफ्तार, एसआईटी जांच में कई खुलासे-Newsnetra
उत्तराखंड

UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण: मुख्य आरोपी खालिद मलिक और बहन साबिया गिरफ्तार, एसआईटी जांच में कई खुलासे-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/24 at 10:29 PM
News Netra Admin
Share
11 Min Read
IMG 20250924 WA0099
SHARE

UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण: मुख्य आरोपी खालिद मलिक और बहन साबिया गिरफ्तार, एसआईटी जांच में कई खुलासे-Newsnetra

दिनांक 21-09-25 को UKSSSC द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आउट करने तथा उनके स्क्रीनशॉट को कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स पर प्रसारित करने के सम्बन्ध मे UKSSSC द्वारा दिये गए शिकायती पत्र की एसआईटी द्वारा जांच के उपरान्त एसआइटी रिपोर्ट के आधार पर थाना रायपुर पर मु०अ०सँ०: 301/25 धारा 11(1),11(2),12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा की जा रही है।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक: 23-09-25 को मुख्य अभियुक्त खालिद मलिक की बहन साबिया को पुलिस द्वारा बाद विस्तृत पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपने भाई खालिद मलिक के कहने पर उक्त प्रश्नों की फोटो को खालिद के मोबाइल से सुमन को भेजे जाने तथा सुमन से उक्त प्रश्नो के उत्तर प्राप्त कर वापस खालिद को भेजे जाने की बात बतायी गई। प्रकरण में फरार अभियुक्त खालिद की तलाश हेतु देहरादून/हरिद्वार तथा एसटीएफ की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी, दिनांक 23-09-2025 को सयुंक्त टीमों द्वारा अभियुक्त खालिद को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त खालिद को थाना रायपुर पर लाकर उससे घंटो विस्तृत पूछताछ करने के उपरान्त उसे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को प्रश्न पत्रों के फोटो आगे भेजने हेतु साबिया द्वारा इस्तेमाल किया गया अभियुक्त का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसको फांरेन्सिक जांच हेतु एफ0एस0एल0 भेजा जा रहा है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पूछताछ में अभियुक्त खालिद द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा वर्ष 2013 में प्राइवेट सनराइज यूनिवर्सिटी राजस्थान से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा लिया गया था तथा वर्ष 2013 से 2015 तक हापुड, उत्तरप्रदेश से स्नातक की डिग्री ली थी। अभियुक्त द्वारा पूर्व में दी गई प्रतियोगी परीक्षाओं में वह कुछ नम्बरों से चयनित होने से चूक गया था, जिस पर अभियुक्त द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले किसी तरह मोबाइल को परीक्षा केन्द्र के अन्दर छिपाकर उसके माध्यम से किसी बाहरी व्यक्ति से सम्पर्क कर प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर नकल करने की योजना बनाई। अभियुक्त की योजना थी कि वह अलग-अलग जनपदों से परीक्षा हेतु आवेदन करेगा तथा जिस किसी परीक्षा केन्द्र में उसे मोबाइल ले जाने अथवा पूर्व से ही छिपा कर रखने का मौका मिलेगा, वह उक्त परीक्षा केन्द्र से परीक्षा में सम्मिलित होगा।

योजना के मुताबिक अभियुक्त को एक ऐसे व्यक्ति की तलाश थी, जो उसे प्रश्नो के उत्तर बता सके, जिसके लिये उसने टिहरी में असिसटेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त सुमन से सम्पर्क किया, जिससे उसकी मुलाकात वर्ष 2018 से 2021 तक पीडब्लूडी में संविदा पर कनिष्ठ अभियंता के पद पर नियुक्त रहने के दौरान हुई थी, उस समय सुमन नगर निगम ऋषिकेश में टैक्स इन्सपेक्टर के पद पर नियुक्त थी तथा उनके पति पीडब्लूडी में ही ठेकेदारी का कार्य करते थे। अभियुक्त को जानकारी थी कि सुमन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती रहती थी तथा उसे प्रतियोगी परीक्षाओ के प्रश्नों की अच्छी जानकारी थी। अभियुक्त द्वारा परीक्षा से कुछ दिन पूर्व सुमन से फोन पर वार्ता कर अपनी बहन के एग्जाम की तैयारी के लिये सहयोग करने तथा उसकी बहन द्वारा अपनी शंकाओ के सम्बंध में उनसे सम्पर्क करने पर उसकी सहायता का अनुरोध किया गया था, जिसकी पुष्टि साक्ष्यों में भी हुई है।

पूर्व नियोजित योजना के अनुसार अभियुक्त द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिये 04 आवेदन, जिसमें 02 आवेदन जनपद टिहरी तथा 02 आवेदन जनपद हरिद्वार से किये गये थे। जिनमें अभियुक्त को 02 परीक्षा केन्द्र जनपद टिहरी तथा 02 परीक्षा केन्द्र जनपद हरिद्वार में आदर्श बाल सदन इण्टर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार तथा धनपुरा हरिद्वार में मिले, जिसमें से आदर्श बाल सदन इण्टर कॉलेज बहादुरपुर जट अभियुक्त के घर के पास में ही था। दिनांक 17-05-2025 को अभियुक्त बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इण्टर कॉलेज में परीक्षा केन्द्र देखने के बहाने रैकी करने गया परन्तु उस दिन अवकाश होने तथा गेट बंद होने के कारण वह अन्दर नही जा पाया। परीक्षा से एक दिन पूर्व दिनांक 20-09-2025 को अभियुक्त दोपहर के समय उक्त परीक्षा केन्द्र में गया तथा परीक्षा के सम्बंध में आवश्यक जानकारी लेकर वापस आ गया, इस दौरान अभियुक्त को परीक्षा केन्द्र के अन्दर नयी बिल्डिंग का निमार्ण कार्य चलने की जानकारी हुई, जिस पर शाम के समय अभियुक्त द्वारा परीक्षा केन्द्र के पीछे खेत की बाउड्रीं से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर अपने साथ लाये I-Phone 12 Mini को स्विच आफ कर स्कूल की नयी बिल्डिंग के निमार्णाधीन हिस्से में ईटों व घास के बीच छिपाकर रख दिया, जो परीक्षा कक्ष से बहुत दूर नहीं था, तथा वापस अपने घर आ गया।

अपनी योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा दिनांक 21-09-2025 की सुबह सुमन से व्हाटसएप मैसेज के माध्यम से सम्पर्क किया तथा अपनी बहन के एग्जाम की तैयारी के लिये उसकी बहन द्वारा सुमन से सम्पर्क कर उसे व्हाटसएप पर कुछ प्रश्न की फोटो भेजने तथा उनके उत्तर उसकी बहन को वापस भेजने का अनुरोध किया। परीक्षा से पूर्व अभियुक्त खालिद अपने मोबाइल को अपनी बहन साबिया को देकर परीक्षा देने चला गया, जिसे पहले से ही उसके द्वारा प्रश्नों के फोटो भेजने पर उक्त फोटो को सुमन को फारवर्ड कर उससे उनके उत्तर प्राप्त करने तथा उन्हें वापस उसी नम्बर पर भेजने के लिये बताया गया था।

परीक्षा केन्द्र में पहुंचने पर चैकिंग/फ्रिकसिंग के उपरान्त अभियुक्त खालिद द्वारा निमार्णाधीन बिल्डिंग में जाकर पहले से छुपाये गये मोबाइल को निकालकर अपनी जैकेट (विंडचिटर) की जेब में डाल दिया तथा अपने कमरे की सीट पर जाकर बैठ गया, चूंकि अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी प्रतियोगी परीक्षाओ में प्रतिभाग किया गया था तो उसे जानकारी थी कि परीक्षा शुरू होते ही सभी अभ्यर्थी प्रश्नपत्र को पढने में तथा सभी इनविजीलेटर छात्रों के ओएमआर शीट चैक करने में व्यस्त हो जाते है, जिस पर अभियुक्त द्वारा परीक्षा शुरू होते ही मौका देखकर प्रश्न पत्र के 03 पन्नों की फोटो खींच लिये परन्तु इनविजीलेटर व अन्य अभ्यर्थियों द्वारा देखे जाने के डर से घबराहट में वह प्रश्न पत्र के और पेजों की फोटो नही खींच पाया। इसके उपरान्त अभियुक्त द्वारा कक्ष नियत्रंक से बाथरूम जाने की अनुमति लेकर बाथरूम से उक्त फोटो को साबिया को भेज दिये, जिसके द्वारा उक्त फोटो को सुमन को भेजते हुए उसके उत्तर प्राप्त कर वापस अभियुक्त खालिद को भेजे गये, परन्तु कक्ष में मोबाइल को बाहर निकालने का मौका न मिलने तथा इनविजीलेटर द्वारा दोबारा अभियुक्त को बाथरूम जाने की अनुमति न देने के कारण वह मोबाइल से उक्त प्रश्नों के उत्तर देखकर ओएमआर शीट में नही भर पाया तथा ओएमआर शीट में अपने मन से उक्त प्रश्नों के उत्तर भरकर बाहर आ गया। अभियुक्त द्वारा प्रश्नों के उत्तर न देखे जाने के सम्बंध में बतायी गई बातों की पुष्टि के लिये पुलिस द्वारा UKSSSC से पत्राचार किया जा रहा है, जिससे बयानों की पुष्टि हो सके।

परीक्षा के उपरान्त घर वापस आने के कुछ समय बाद अभियुक्त को सोशल मीडिया पर उक्त प्रश्नों के फोटो के स्क्रीनशॉट आउट होने की जानकारी मिली, जो उसके द्वारा परीक्षा केन्द्र से खींचकर भेजे गये थे, जिस पर अभियुक्त अपनी बहन साबिया को उसका दिया गया मोबाइल व परीक्षा के दौरान इस्तेमाल किये गये मोबाइल को लेकर घर से फरार हो गया तथा बस से सीधे दिल्ली पहुँचा, इस दौरान अभियुक्त ने दोनो फोनों में इस्तेमाल किये गये सिमों को तोडकर फेंक दिया तथा दोनो फोनो को रिसेट कर दिया। अभियुक्त दिल्ली से अवध आसाम ट्रेन के माध्यम से लखनऊ के लिये रवाना हुआ तथा घटना में इस्तेमाल किये गये आईफोन को ट्रेन के कोच के डस्टबिन में फेंककर दून एक्सप्रेस से वापस हरिद्वार पहुंचा, अभियुक्त हरिद्वार से छिपते हुए देहरादून में सरेण्डर हेतु प्रयासरत था। जिसको संयुक्त टीमों द्वारा हिरासत में लिया गया।

*अब तक की विवेचना में उक्त प्रकरण में किसी संगठित गिरोह के शामिल होने तथा प्रश्नपत्र के अन्यत्र कहीं और आउट होने के सम्बन्ध में अभी वर्तमान तक कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। साथ ही अभियुक्त द्वारा प्राप्त किये गये प्रश्नों के उत्तरों को भी उसके द्वारा ओ0एम0आर0 शीट में न भर पाना प्रकाश में आया है, फिर भी विवेचना में अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। यदि उक्त परीक्षा के सम्बंध में किसी व्यक्ति को कोई साक्ष्य दिये जाने हो तो वह विवेचक के समक्ष प्रस्तुत होकर साक्ष्य दे सकते है। विवेचना में जो भी अन्य साक्ष्य प्राप्त होंगे उनको भी संज्ञान में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।*

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*

मो0 खालिद पुत्र मो0 शहजाद, निवासी सुल्तानपुर, आदमपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 35 वर्ष

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग पर MDDA का बड़ा एक्शन! विकासनगर में 3 प्लॉटिंग ध्वस्त, ऋषिकेश में 2 अवैध निर्माण सील-Newsnetra

बागेश्वर के ब्यानगढ़ के पास दर्दनाक हादसा, गोमती नदी में गिरी स्कूटी; SDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया-Newsnetra

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला! धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम पर बदलेगा नियम-Newsnetra

कांवली ब्लॉक में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान, 2027 में कैंट विधानसभा में कांग्रेस की जीत का संकल्प-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 28 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 6 3
उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग पर MDDA का बड़ा एक्शन! विकासनगर में 3 प्लॉटिंग ध्वस्त, ऋषिकेश में 2 अवैध निर्माण सील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 28, 2026
feature image 5 3
बागेश्वर के ब्यानगढ़ के पास दर्दनाक हादसा, गोमती नदी में गिरी स्कूटी; SDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 28, 2026
feature image 4 5
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला! धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम पर बदलेगा नियम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 28, 2026
feature image 4 4
कांवली ब्लॉक में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान, 2027 में कैंट विधानसभा में कांग्रेस की जीत का संकल्प-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 28, 2026
Aaj ka Rashifal 28 October 2026
Aaj ka Rashifal 28 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 28, 2026
feature image 4 3
उत्तराखंड में 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?