By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रभावशाली पहलों का किया शुभारंभ- Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रभावशाली पहलों का किया शुभारंभ- Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रभावशाली पहलों का किया शुभारंभ- Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/06 at 7:28 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20241006 WA0014
SHARE

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रभावशाली पहलों का किया शुभारंभ- Newsnetra

देहरादून – 06 अक्टूबर, 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इस बार गांधी जयंती के अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी पहल की शुरुआत की है. बैंक ने देश भर के समुदायों में सकारात्मक प्रभाव डालने के उद्देश्य से एक उल्लेखनीय यात्रा का शुभारंभ किया है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए, समाज में सुविधाओं से वंचित लोगों की उन्नति एवं सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिलाओं के उत्थान पर केंद्रित पहलों की एक श्रृंखला आरंभ की है.

img 20241006 wa00138017384399599058292



बैंक ने इस अवसर पर केवल महिलाओं द्वारा संचालित भारत के पहले ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का शुभारंभ किया. मध्य प्रदेश के मऊगंज (क्षेत्रीय कार्यालय रीवा) तथा आंध्र प्रदेश के पालनाडु (क्षेत्रीय कार्यालय नरसारावपेट) में इन आरसेटी की शुरुआत की गई.
इसके अलावा, अपनी इसी प्रतिबद्धता पर कायम रहते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इन पहलों को भी अपना समर्थन दिया:

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चेन्नई के कैंसर संस्थान में एमआरआई स्कैनर का दान
महिला भारतीय संघ के कैंसर रिलीफ़ फ़ंड द्वारा स्थापित कैंसर संस्थान को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ₹5.30 करोड़ प्रदान किए है. यह दान चेन्नई में क्षेत्रीय केंद्र के लिए एक अत्याधुनिक एमआरआई स्कैनर के अधिग्रहण के लिए किया गया है.
चेन्नई के अड्यार स्थित कैंसर संस्थान डब्ल्यूआईए की निदेशक, डॉ. कल्पना बालकृष्णन ने इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार जताया, जिससे इस संस्थान की डायग्नोस्टिक क्षमता बेहतर होगी तथा मरीजों की देखभाल में सुधार होगा.

छावनी जनरल अस्पताल, प्रयागराज
छावनी अस्पताल की कैंसर इकाई को वित्तीय सहायता प्रदान करने एवं सहयोग देने के उद्देश्य से ₹1.72 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई, और इस अवसर पर प्रयागराज के छावनी बोर्ड के सीईओ, मोहम्मद समीर इस्लाम भी उपस्थित रहे.
विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ.

कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, सुश्री ए. मणिमेखलै ने बताया, ” हमने कई सीएसआर पहलों की शुरुआत की है जो सही मायने में गांधीजी के आदर्शों से प्रेरित हैं. हम ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और अपने देश की स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियादी संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए समर्पित है, और हम बेहतर, स्वस्थ एवं अधिक शिक्षित भारत को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखेंगे.”

उन्होंने बैंक के ऐतिहासिक महत्व पर भी जोर देते हुए बताया, “साल 1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मुंबई में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय भवन का उद्घाटन किया था. यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है जो गांधीजी के लीडरशिप और उनकी दूरदर्शिता को कायम रखने के हमारे समर्पण को मजबूत बनाता है.”
इसके अलावा, बैंक की ओर से अपनी महिला कर्मचारियों की प्रतिभा और उनके जज़्बे को प्रदर्शित करने के लिए मुंबई में महिला हॉकी मैच का आयोजन भी किया गया. यूनियन बैंक की हॉकी टीम और भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम के बीच इस मैच का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों के लिए नई जर्सी के अनावरण के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो प्रतिभागियों के बीच एकता और गौरव का प्रतीक है. मैच अपने आप में उत्साह से भरा हुआ था तथा सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन किया.

इस पहल ने महिलाओं को अपनी एथलेटिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक अवसर प्रदान किया, साथ ही महिला सशक्तिकरण और प्रतिभा विकास के लिए बैंक की प्रतिबद्धता पर भी बल दिया. समवेशी परिवेश को बढ़ावा देकर और खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करके, बैंक का लक्ष्य आत्मविश्वास को प्रेरित करना तथा कार्यस्थल और बड़े पैमाने पर समुदाय के भीतर लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है.

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रभावशाली पहलों का किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?