दून अस्पताल में हंगामा: बच्चे ने फेंका चॉकलेट का रैपर, सफाईकर्मी ने महिला को दी जान से मारने की धमकी-Newsnetra
दून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। सफाईकर्मी पर मरीज को गाली देने का भी आरोप है। इस दौरान जमकर विवाद हुआ। हंगामा बढ़ता देख सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने विवाद पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक घटना ओपीडी बिल्डिंग के रेडियोलॉजी विभाग की है। इस मामले में पीड़िता ज्योति ने अस्पताल प्रबंधन को की गई शिकायत में बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजी विभाग में आईं थी। उनके साथ उनका बच्चा भी था। उनके बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंक दिया। वहीं पर एक महिला सफाईकर्मी खड़ी थी। उसने बच्चे को रैपर फेकता देख झगड़ा शुरू कर दिया। उन्हाेंने रैपर उठा लिया इसके बाद भी वह चिल्लाती रही।
विवाद बढ़ा तो सुरक्षाकर्मी पहुंचे
सफाईकर्मी ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर का कहना है कि सफाईकर्मी की ड्यूटी बदली जाएगी