Uttarakhand News: हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने नारसन विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण-Newsnetra
हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने नारसन विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के ओचक निरीक्षण के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति तथा सफ़ाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही विकासखंड स्तर पर चल रही योजनाओं की डीएम ने विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अधूरे निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए।

विकासखंड के निरीक्षण के बाद मंगलौर नगर पालिका परिषद में भी औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। अचानक नगर पालिका में डीएम के अचानक आने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका का ओचक निरीक्षण किया साथ ही कई दस्तावेजों की भी जांच की। साथ ही जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारी द्वारा लापरवाही किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।






