By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखण्ड पुलिस की चारधाम यात्रा-2025 हेतु व्यापक तैयारियाँ शुरू-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड पुलिस की चारधाम यात्रा-2025 हेतु व्यापक तैयारियाँ शुरू-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

उत्तराखण्ड पुलिस की चारधाम यात्रा-2025 हेतु व्यापक तैयारियाँ शुरू-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/04 at 9:36 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
images 1 2
SHARE

उत्तराखण्ड पुलिस की चारधाम यात्रा-2025 हेतु व्यापक तैयारियाँ शुरू-Newsnetra

चारधाम यात्रा में सुरक्षा और सुगमता के लिए IG गढ़वाल रेंज को बनाया गया चारधाम यात्रा का नोडल अधिकारी

रेंज कार्यालय में ‘चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम’ की स्थापना – यातायात, सुरक्षा और डेटा मॉनिटरिंग सहित सभी व्यवस्थाओं की निगरानी एक ही मंच से

पहली बार यात्रा मार्गों का 15 सुपर जोन, 41 जोन तथा 137 सेक्टरों विभाजन, प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल की तैनाती और 24×7 निगरानी

images 1 36750217889337456730



आगामी चारधाम यात्रा-2025 के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन तथा यातायात को सुव्यवस्थित रुप से संचालित कराये जाने दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियों प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 04 अप्रैल, 2025 को श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं श्री नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात द्वारा सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उत्तराखण्ड पुलिस की तैयारियों व व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गयी, जो निम्नवत है।

नोडल अधिकारी एवं चारधाम यात्रा सेल की स्थापना:
▪️ आईजी गढ़वाल रेंज, श्री राजीव स्वरूप को चारधाम यात्रा-2025 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे यात्रा मार्गों और प्रमुख ठहराव स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबन्धन, भीड़ प्रबन्धन और आपदा से निपटने की तैयारियों की सीधी निगरानी एवं समन्वय करेंगे।

▪️ गढ़वाल रेंज कार्यालय में “चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम” स्थापित किया जा रहा है, जिसके प्रभारी एसपी ट्रैफिक देहरादून, श्री लोकजीत सिंह होंगे। कन्ट्रोल रूम में 01 पुलिस उपाधीक्षक, 02 निरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक, व हेड कान्स०/कान्स० की नियुक्ति की जायेगी। यह सेल 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। इस कन्ट्रोल रूम में रजिस्ट्रेशन, ट्रैफिक प्रवाह, पार्किंग व्यवस्था, ड्यूटी का व्यवस्थापन, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री आवाजाही, डेटा प्रबंधन, फर्जी रजिस्ट्रेशन पर कार्यवाही, आपदा प्रबंधन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय जैसे कार्यों हेतु विशेष डेस्क स्थापित की जाएंगी। यह कन्ट्रोल रूम अगले 5 दिनों में पूर्णतः सक्रिय हो जाएगा और वरिष्ठ अधिकारियों को यात्रा की स्थिति की दैनिक अपडेट प्रदान करेगा।

मुख्यालय स्तर पर चारधाम सेल:
▪️ पुलिस मुख्यालय स्तर पर डीआईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री धीरेन्द्र गुंज्याल के नेतृत्व में एक “चारधाम सेल” गठित किया जाएगा, जो यात्रा से संबंधित सूचनाओं का संकलन एवं समन्वय करेगा।

यात्रा मार्गों का सेक्टरवार विभाजन व पुलिस बल की तैनाती:
▪️ चारधाम यात्रा को निर्वाध एवं सुरक्षित संचालित किये जाने हेतु इस वर्ष सम्पूर्ण चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन तथा 137 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक सेक्टर का क्षेत्र 10 किमी रहेगा तथा इन सेक्टरों में 02-02 कान्स राउण्ड द क्लॉक ड्यूटी पर नियुक्त रहेंगे।

▪️ समस्त यात्रा मार्गों पर 09 अपर पुलिस अधीक्षकों को रूट प्रभारी के रूप में अलग से नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा अपने ड्यूटी क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थायें की जायेंगी, साथ ही प्रत्येक धाम में 01-01 पुलिस उपाधीक्षक को धाम का प्रभारी बनाया गया है, जिनके द्वारा धामों की सम्पूर्ण व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगी।

▪️ सम्पूर्ण यात्रा के सकुशल संचालन हेतु 24 पुलिस उपाधीक्षक, 66 निरीक्षक, 366 उपनिरीक्षक, 615 हेड कान्सटेबल, 1222 कान्सटेबल, 208 महिला कान्सटेबल, 926 होमगार्ड, 1049 पी०आर०डी० के जवान, 09 कम्पनी पी०ए०सी० 26 सब टीम एसडीआरएफ की नियुक्ति की जानी प्रस्तावित है।

यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन:
▪️ यातायात प्रबंधन हेतु व्यापक रणनीति तैयार की गई है। जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात ने स्वयं एवं अपनी टीम के साथ यात्रा मार्गों को स्थलीय निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है, तथा यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है।

▪️ नए एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को देखते हुए यमुनोत्री मार्ग पर अतिरिक्त हॉल्टिंग क्षेत्रों और पार्किंग की व्यवस्था प्रशासन के साथ समन्वय से की जा रही है।

▪️ ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप की तर्ज पर यमुनोत्री-गंगोत्री धामों के लिए विकासनगर क्षेत्र में एसपी विकासनगर के पर्यवेक्षण में यात्रियों एवं वाहनों का प्रबंधन किया जाएगा।

▪️ समस्त जनपद प्रभारियों से फीडबैक लिया जा रहा है और यात्रा मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल का आकलन किया जा रहा है।

कैंप व्यवस्था:
▪️ एसपी विकासनगर और एसपी ऋषिकेश को क्रमशः विकासनगर और ऋषिकेश में यात्रा कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बल तैनाती एवं प्रशिक्षण:
▪️ पूर्व वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक संख्या में पुलिस बल, एसडीआरएफ, होमगार्ड्स, पीआरडी, और पीएसी को तैनात किया जा रहा है। कुमाऊँ रेंज से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जाएगा।

▪️ नियुक्त किए जा रहे बलों को यात्रा से जुड़ी समस्त प्रकिया की जानकारी हेतु यात्रा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

▪️ चारधाम कंट्रोल रूम में एक “वेलफेयर ऑफिसर” नियुक्त किया जाएगा, जो पुलिस बल एवं अन्य सहायक टीमों के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

▪️ विगत वर्षों में यात्रा प्रबंधन में आयी समस्याओं/चुनौतियाँ को संकलित कर शासन के माध्यम से संबंधित जिलाधिकारियों और विभागों को यथासमय अवगत कराया गया है।

#UttarakhandPolice
#chardhamyatra

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra

देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra

हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखण्ड पुलिस की चारधाम यात्रा-2025 हेतु व्यापक तैयारियाँ शुरू
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

IMG 20261005 WA0037
काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
IMG 20261005 WA0054
देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ October 5, 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
img 1345
हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा स्पोर्ट न्यूज October 4, 2026
nalshavara mahathava mathara ma hatha 2cdd9bc9879f2f3b1729ccbfa6b133c1
नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?