वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का जलवा, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक-Newsnetra
48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के दो युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीते हैं। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स में यह उपलब्धि हासिल की। देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजाइन तकनीकी कौशल में रजत पदक जीता है।
इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार चार सौ प्रतिभागियों ने चौसठ विभिन्न कौशल विधाओं में हिस्सा लिया। भारत ने कुल आठ रजत पदक और बीस मेडल फॉर एक्सीलेंस प्राप्त किए। भारत ने विश्व स्तर पर दसवां स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है







